दिल्ली के भजनपुरा में युवक की चाकू मार कर हत्या

दिल्ली के भजनपुरा में युवक की चाकू मार कर हत्या

दिल्ली के भजनपुरा में युवक की चाकू मार कर हत्या
Modified Date: March 24, 2026 / 09:44 am IST
Published Date: March 24, 2026 9:44 am IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) उत्तर-पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार तड़के 18 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना कृष्ण मंदिर के पास की है। उसने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही युवक के परिजन उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल (जेपीसी) ले जा चुके थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में की गई है। ’’

शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

भाषा खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में