युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

Ads

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - October 11, 2023 / 10:04 PM IST,
    Updated On - October 11, 2023 / 10:04 PM IST

जयपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में अजमेर जिले के अलवर गेट थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपनी कंपनी के मालिक पर संपत्ति के विवाद को लेकर उसे फंसाने का आरोप लगाया है।

थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि अमृतसर निवासी मोहित मेहता (32) ने मंगलवार देर रात गुलाब बाड़ी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली और अब शव को पोस्टमार्टम के लिये जेएलएन अस्पताल में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि मोहित के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा उनके यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उनका कहना था कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा परिजनों के यहां पहुंचने पर हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मृतक का अमृतसर की अदालत में एक मामला विचाराधीन है और वह पेशी पर नहीं जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज राजकुमार