पीजी में रहने वाले युवकों ने पड़ोसी के घर पर गोलीबारी की, गिरफ्तार

Ads

पीजी में रहने वाले युवकों ने पड़ोसी के घर पर गोलीबारी की, गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 9, 2023 / 08:29 PM IST,
    Updated On - January 9, 2023 / 08:29 PM IST

नोएडा नौ जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-1 सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर उनके पड़ोस में स्थित पीजी में रहने वाले युवकों ने रविवार को अंधाधुंध गोलीबारी की । घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकरी दी ।

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनकी पहचान आदित्य, ईशान, कुलदीप तथा भानु के तौर पर की गयी है ।

उन्होंने बताया कि अल्फा- वन सेक्टर में रहने वाले अजय भाटी ने थाना बीटा-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर के सामने स्थित एक पीजी में रहने वाले लोगों ने उनके घर की तरफ से निशाना लगाकर गोली चला दी।

भाटी ने अपनी शिकायत में कहा है कि गोली उनके घर की खिड़की को तोड़ती हुई दीवार में जा घुसी। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते भाटी का परिवार सदमे में है।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पीजी में रहने वाले युवक शराब पीकर पार्टी कर रहे थे, तथा नशे में धुत होकर उन्होंने गोलीबारी की।

भाषा सं अर्पणा रंजन

रंजन