BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Damoh Firing News: पुलिस और गौ हत्या के आरोपी के बीच फायरिंग, दोनों तरफ से दनादन चली गोलियां, घटना में एक जवान और आरोपी जख्मी

Damoh Firing News: एमपी के जिला दमोह में आज पुलिस और गौ हत्या के फरार आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।

Damoh Firing News | Source : IBC24

Damoh Firing News | Source : IBC24

Shyam Dwivedi
Published: 20 Mar 2025 | 2:13 pmModified: 20 Mar 2025 | 2:13 pm
HIGHLIGHTS
  1. दमोह में आज पुलिस और गौ हत्या के फरार आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।
  2. भागने की फिराक मे बैठ आरोपी के द्वारा पुलिस पर गोली चला दी।
  3. घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

दमोह। Damoh Firing News: एमपी के जिला दमोह में आज पुलिस और गौ हत्या के फरार आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें भागने की फिराक मे बैठ आरोपी के द्वारा पुलिस पर गोली चला दी गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही मे गोली चला दी, जिसमे आरोपी के पैर मे गोली लगी और आरोपी जमीन मे गिर गया। जिसके बाद घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

read more: Promoting illegal Betting App: प्रकाश राज, देवरकोंडा सहित 25 अभिनेताओं पर मामला दर्ज, अवैध सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने का लगा आरोप 

कैसे हुई ये घटना?

जानकारी अनुसार आरोपी क़ासिम कुरैसी (कसाई) अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त है। तथा 30 से अधिक गंभीर अपराधों मे फरार चल रहा था। वहीं हाल ही में हुए बहूचर्चित गौ हत्या मामले में भी आरोपी था, जो लम्बे समय से फरार चल रहा था। वहीं देर रात पुलिस को सूचना मिली कि, कुख्यात आरोपी क़ासिम कुरैशी (कसाई) शहर से सटे राजनगर मे मौजूद है।

सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोचने का प्रयास किया, मगर आरोपी के पास अबैध हथियारों का जकीरा था, जिसने भागने कि नियत से पुलिस पर यानी देशी कट्टा से दनादन फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद राज को लगी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए गोली चला दी। जिसमें आरोपी क़ासिम कसाई के पैर मे गोली लगी, और आरोपी जमीन मे गिर गया।

पुलिस ने तत्काल आरोपी को दबोच लिया और घायल एसआई आनंद राज तथा आरोपी क़ासिम कसाई को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए उनकी हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल से जबलपुर रैफर कर दिया। दोनों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद शहर मे बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी का नाम आनंद राज है, जो देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी प्रभारी हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Firing between police and accused of cow slaughter, one jawan and accused injured in the incident

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm