Dhamtari News: धमतरी के जंगल में बाघ की एंट्री, पगचिन्हों से मचा हड़कंप, वन विभाग ने गांवों में किया अलर्ट
धमतरी के जंगल में बाघ की एंट्री, पगचिन्हों से मचा हड़कंप, वन विभाग ने गांवों में किया अलर्ट…Dhamtari News: Tiger enters Dhamtari forest

Dhamtari News | Image Source | Symbolic Image
- धमतरी के जंगल में बाघ की दहाड़,
- पगचिन्हों से मचा हड़कंप,
- गांव-गांव मुनादी कर रहा वन विभाग,
धमतरी: Dhamtari News: जिले के उत्तरसिंगपुर वन परिक्षेत्र में बाघ की आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। हाल ही में एक ग्रामीण ने जंगल में बाघ के पगचिन्ह देखे जिसकी सूचना उसने तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही सामान्य वनमंडल और सीतानदी-उदंती टाइगर रिज़र्व की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के पगचिन्हों की गहनता से जांच की। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह पगचिन्ह वास्तव में एक बाघ के ही हैं।
Read More : मां के साथ आपत्तिजनक हालत में था अजनबी, बेटे ने देख लिया पूरा कांड, फिर जो हुआ जानकर कांप उठेगा रूह
Dhamtari News: वन विभाग के अनुसार यह वही बाघ है जो कुछ दिन पहले सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में देखा गया था। अब यह बाघ सामान्य वनमंडल क्षेत्र में विचरण करते हुए उत्तरसिंगपुर इलाके में पहुंच गया है। बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होते ही विभाग ने उसकी निगरानी के लिए लगातार मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। बाघ के पगचिन्ह जहां मिले हैं, वहां से लगभग 10 किलोमीटर की परिधि में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को बिना जरूरी कारण के जंगल में न जाने की सख्त हिदायत दी है। इसके साथ ही गांव-गांव में मुनादी करवाकर लोगों को बाघ की मौजूदगी के बारे में सतर्क किया जा रहा है और सुरक्षा के उपाय समझाए जा रहे हैं।
Dhamtari News: वन विभाग लगातार ड्रोन सर्विलांस, ट्रैप कैमरों और गश्ती दलों की मदद से बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। विभाग का कहना है कि फिलहाल बाघ ने किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई है लेकिन लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों की मांग है कि बाघ को सुरक्षित रूप से टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में वापस पहुंचाने के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बाघ की मौजूदगी की पुष्टि पगचिन्हों के आधार पर हुई, जिसे वन विभाग और टाइगर रिज़र्व की संयुक्त टीम ने जांचा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhamtari News: Tiger enters Dhamtari forest, footprints cause panic, forest department issues alert in villages
धमतरी
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm