Dharmatri news: सिर्फ एक फोन कॉल और 20 लाख साफ़! इस ब्रांड की फ्रेंचाइजी के नाम पर हो गया व्यापारी के साथ बड़ा खेल, पुलिस के भी उड़े होश
धमतरी में व्यापारी शिव अग्रवाल से नेचुरल आइसक्रीम की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और …
Janjgir News
- व्यापारी शिव अग्रवाल से नेचुरल आइसक्रीम की डीलरशिप का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी।
- आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराने के बाद गायब हो गया।
- पुलिस गहन जांच में जुटी, जांच कर रही है कि ठगी अकेले हुई या बड़े नेटवर्क का हिस्सा।
Dharmatri news धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले से एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। नामी ब्रांड नेचुरल आइसक्रीम की डीलरशिप दिलाने के नाम पर एक व्यापारी से करीब 20 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई और पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। नामी कंपनियों के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह धमतरी में लंबे समय से सक्रिय है।
2023 में डीलरशिप के लिए डाला था आवेदन
Dharmatri news मिली जानकारी के अनुसार मामला धमतरी शहर के अमलताशपुरम इलाके का है। यहां रहने वाले शिव अग्रवाल, जो स्टील ट्रेडिंग का व्यवसाय करते हैं, इस शातिर ठगी का शिकार बने हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में नेचुरल आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड की डीलरशिप के लिए कंपनी की ई-मेल आईडी पर ऑनलाइन आवेदन किया था।
लगभग 20 हज़ार की हुई ठगी
करीब दो साल बाद, दिसंबर 2025 में उनके पास एक मोबाइल और लैंडलाइन नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और डीलरशिप दिलाने का भरोसा दिलाया।विश्वास में लेकर आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराने को कहा। पीड़ित ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच कुल 19 लाख 49 हजार 999 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे जमा होते ही न तो डीलरशिप मिली और न ही आरोपी ने फोन उठाया। खुद को ठगा महसूस करने पर पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ठगी किसी एक व्यक्ति ने की या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Farmers Protest In Ujjain: अचानक महिलाओं लेकर सड़क पर उतरे किसान, कर दिया चक्काजाम, प्रशासन से कर रहे ये बड़ी मांग
- Katni Income Tax Raid : बीजेपी नेता के बाद माइनिंग कारोबारी के यहाँ आयकर ने मारा छापा, जांच में मिले चौकाने वाले दस्तावेज,अब जल्द होगा बड़ा खुलासा
- Team India Squad for t20 World Cup 2026: टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान.. सूर्यकुमार की कप्तानी में ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में, लेकिन ये स्टार खिलाड़ी टीम से आउट..
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आरोपी ने खुद को नेचुरल आइसक्रीम कंपनी का प्रतिनिधि बताकर डीलरशिप दिलाने का भरोसा दिया और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 19,49,999 रुपये ट्रांसफर कराए।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Dharmatri Man Duped of ₹20 Lakh in Fake Natural Ice Cream Dealership Scam
धमतरी
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am