Dhar Road Accident: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवारों को टक्कर! एक की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवारों को टक्कर…Dhar Road Accident: High speed car hits bike riders! One died tragically, three seriously

Dhar Road Accident | Image Source | IBC24
- तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवारों को टक्कर,
- एक की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल,
- ग्रामीणों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन,
धार: Dhar Road Accident: जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम धुलेट में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
Dhar Road Accident: जानकारी के अनुसार धुलेट निवासी केसु जी चोयल अपनी बाइक से राजगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झाबुआ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने आगे चल रही एक अन्य बाइक पर सवार तीन लोगों को भी कुचल दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को लगभग 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में केसु जी चोयल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि झाबुआ जिले के निवासी तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Dhar Road Accident: हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन कुछ दूरी पर राहगीरों ने उसे रोक लिया। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने धुलेट बस स्टैंड क्षेत्र में फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर लगभग एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित रहा जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
Dhar Road Accident: सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाइश दी। वहीं सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन व ग्रामीणों के बीच बातचीत के बाद चक्काजाम समाप्त किया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhar Road Accident: High speed car hits bike riders! One died tragically

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm