Nandigram Election Result 2026: शुभेंदु अधिकारी का गढ़ कहे जाने वाले नंदीग्राम सीट की क्या है स्थिति? क्या टीएमसी की पबित्रा कर दे रहीं हैं टक्कर, देखिए क्या कहते हैं शुरुआती रूझान

Ads

Nandigram Election Result 2026: शुभेंदु अधिकारी का गढ़ कहे जाने वाले नंदीग्राम सीट की क्या है स्थिति? क्या टीएमसी की पबित्रा कर दे रहीं हैं टक्कर, देखिए क्या कहते हैं शुरुआती रूझान

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 09:42 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 09:43 AM IST

Nandigram Election Result 2026: शुभेंदु अधिकारी का गढ़ कहे जाने वाले नंदीग्राम सीट की क्या है स्थिति? क्या टीएमसी की पबित्रा कर दे रहीं हैं टक्कर, देखिए क्या कहते हैं शुरुआती रूझान / Image: IBC24

नंदीग्राम: Nandigram Election Result 2026 पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का शुरुआती रूझान आने शुरू हो गए हैं। बात करें सबसे चर्चित दो राज्य पश्चिम बंगाल और असम की तो असम में भाजपा जीत की ओर बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है। जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। असम की 126़ सीटों में से भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि बंगाल में भजपा 118 और टीएमसी 118 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, बात करें पुडुचेरी की तो यहां की 30 में 22 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 6 सीट पर बढ़त बनाए हुई है।

पुडुचेरी में जीत की ओर भाजपा

Nandigram Election Result 2026 वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो यहां बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। यहां डीएमके 59, एआईडीएमके 44 और टीवीके 81 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि केरल में यूडीएफ शानदार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां एलडीएफ 20 और यूडीएफ 65 सीटों पर आगे है। जबकि अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

क्या है नंदीग्राम सीट का हाल

बात करें पश्चिम बंगाल की ​चर्चित सीटों में से एक नंदीग्राम की तो यहां चुनावी मैदान में भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को उतारा था, जबकि टीएमसी ने पबित्रा कर को अपना उम्मीदवार बनाया था। शुरुआती रूझानों की मानें तो यहां से शुभेंद्र अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि अभी डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई है और ईवीएम के ​वोटों की गिनती होनी बाकि है।

जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

Election Results 2026 Live Updates: सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है।, पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है। सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सूबे की विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।

वहीं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा है। वहीं, सूबे की सत्ता से 10 साल लंबा वनवास समाप्त कराने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को भी जीत की उम्मीद है। प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड 85 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। तमिलनाडु में सूबे में डीएमके की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार है। विपक्षी एनडीए की अगुवाई सूबे में एआईएडीएमके कर रही है। थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है। केरल में पी विजयन की अगुवाई वाले एलडीएफ सरकार है। वहीं, पुडुचेरी में रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है।

ये भी पढ़ें