MP Congress News: कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव! दिल्ली से इन नेताओं को आया बुलावा, जानिए किन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

Ads

MP Congress News: कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव! दिल्ली से इन नेताओं को आया बुलावा, जानिए किन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 03:06 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 03:07 PM IST

Congress dissolves Departments and Cells || Image- IBC24 News Archive

HIGHLIGHTS
  • 4 अगस्त को दिल्ली में मध्यप्रदेश कांग्रेस की अहम समीक्षा बैठक होगी
  • हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार समेत शीर्ष नेताओं को बुलावा
  • सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन के आधार पर कुछ जिलाध्यक्षों में बदलाव संभव

भोपाल। MP Congress News: मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव होने वाला है, ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जहां 4 अगस्त को प्रदेश संगठन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (Jitu Patwari News), नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत सभी प्रदेश सह-प्रभारियों को विशेष रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या कई जिलाध्यक्षों की होगी छुट्टी? (Madhya Pradesh Congress News)

इस बैठक संगठन की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही संगठन सृजन की पूरी समीक्षा की जाएगी। जिलाध्यक्षों के कामकाज का रिव्यू भी होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कामकाज के रिपोर्ट के आधार पर कुछ जिलाध्यक्ष को हटाने की भी तैयारी चल रही है। बैठक में प्रदेश संगठन की स्थिति, विधानसभा चुनाव की तैयारियां, संगठनात्मक गतिविधियों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा होगी।

संगठन की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा (Congress Meeting Delhi)

4 अगस्त को होने वाली इस बैठक में प्रदेश संगठन की वर्तमान स्थिति और जिला-ब्लॉक स्तर पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा होगी और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत सभी प्रदेश सह-प्रभारियों को विशेष रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें

कांग्रेस की यह बैठक कब होगी?

प्रदेश संगठन की समीक्षा बैठक 4 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होगी।

बैठक में कौन-कौन शामिल होंगे?

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश के सह-प्रभारी शामिल होंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या है?

संगठन की समीक्षा, भविष्य की रणनीति, चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करना।

क्या जिलाध्यक्षों में बदलाव हो सकता है?

सूत्रों के अनुसार, कार्यप्रणाली की समीक्षा के आधार पर कुछ जिलाध्यक्षों को हटाने या बदलने की तैयारी हो सकती है। आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

क्या चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी?

हां, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।