Suvendu Adhikari PA Shot Dead : 12 राउंड फायरिंग, बीच सड़क हत्या! आखिर कैसे मारे गए सुवेंदु अधिकारी के PA? किसने रची पूरी साजिश? करीबी की मौत पर नेता का बड़ा बयान

Ads

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का दौर जारी है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 06:40 AM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 07:00 AM IST

Suvendu Adhikari PA Shot Dead / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
  • हमलावरों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की
  • चुनावी नतीजों के बाद बंगाल में लगातार हिंसा जारी

कोलकाता : Suvendu Adhikari PA Shot Dead  पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की आहट और चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुआ हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा सनसनीखेज वारदात में बीजेपी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हमले ने न केवल पूरे इलाके में दहशत फैला दी है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

12 राउंड फायरिंग, सिर और सीने में लगी गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात चंद्र नाथ रथ घर लौट रहे थे, तभी मध्यमग्राम में बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चंद्र नाथ के सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की खबर है।

Suvendu Adhikari PA Murder मौके पर पहुंच रहे सुवेंदु अधिकारी

अपने करीबी सहयोगी की हत्या की खबर मिलते ही सुवेंदु अधिकारी मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। सुवेंदु अधिकारी ने कहा की “यह एक पहले से सोची-समझी हत्या है और डीजीपी ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम शोक में डूबे हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।”

Who is Suvendhu Adhikari PA ? पुलिस को मिले है कौन से सबूत ?

DGP सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया यह हत्याकांड 2-3 दिनों तक रेकी कर की गई।  सुवेंदु ने कहा की पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं और जांच जारी है। Suvendu Adhikari Pa Murder Update केंद्रीय मंत्री सुकांत ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “यह 15 साल के ‘महा-जंगल राज’ का नतीजा है। भाजपा यहां गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।”

West Bengal Violence 2026 अड़तालीस घंटे से जारी है हिंसा का दौर

आपकों बता दें की चुनावी रिजल्ट आने के बाद लगातर हिंसा का दौर चल रहा है। पिछले अड़तालीस घंटे में 3 बीजेपी, 1 TMC कार्यकर्ता की हत्या हो चुकी है। बसीरहट में भी बीजेपी कार्यकर्ता रोहित रॉय को भी गोली मारी दी गई है और उनका गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है।

इन्हें भी पढ़ें :