West Bengal Election 2026 Phase 2 / Image Source : IBC24
कोलकाता : West Bengal Election 2026 Phase 2 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। आज 142 सीटों पर किस्मत का फैसला होगा। पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग के बाद आज सबकी नजरें भवानीपुर जैसी हॉट सीट पर टिकी हैं, जहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।
आज के चुनाव में करीब 3 करोड़ 21 लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े पहरे लगाए गए हैं, जिसमें केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं। कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
दूसरे चरण की सबसे हॉट सीट भवानीपुर है, जहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। गौरतलब है कि पहले चरण की 152 सीटों पर 92.72% रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी, जिसे देखते हुए दूसरे चरण में भी भारी मतदान की उम्मीद जताई जा रही है।
भारी सुरक्षा और कड़े इंतजामों के बीच मतदाता अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। आज की वोटिंग के साथ ही बंगाल की इन 142 सीटों के उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम (EVM) में कैद हो जाएगा। । बंगाल में सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी, इसका फैसला 4 मई को नतीजों के साथ होगा। भारी सुरक्षा और कड़े पहरे के बीच आज शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।