Better Use of Old Phone: पुराने फोन को बेचने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, कई मुश्किलें हो जाएंगी आसान, दूर हो जाएगी डाटा लीक होने की चिंता

पुराने फोन को बेचने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, Better Use of Old Phone: How to use old phone

Better Use of Old Phone: पुराने फोन को बेचने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, कई मुश्किलें हो जाएंगी आसान, दूर हो जाएगी डाटा लीक होने की चिंता

Better Use of Old Phone. image Source- file

Modified Date: January 16, 2025 / 02:50 pm IST
Published Date: January 16, 2025 2:36 pm IST

नई दिल्लीः Better Use of Old Phone अगर आप अपने पुराने फोन के बेचने की सोच कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इस खबर के जरिए हम आपको पुराने फोन के कुछ ऐसे उपयोग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि अब नहीं बेचूंगा य़ार। आप पुराने फोन को बेचने की जगह उसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी दूर की जा सकती है और एंटरटेनमेंट का भी पूरा ख्याल रखा जा सकता है।

Read More : Ethanol Prices: एथेनॉल की कीमत में बढ़ोतरी की खबर के बीच शेयर बाजार में तेजी, इन स्टॉक्स हुए गुलजार, निवेशकों ने कमाया जमकर पैसा

Better Use of Old Phone दरअसल, हर बार पुराना फोन बेचना फायदे का सौदा नहीं रहता। ऐसे में आप पुराने फोन को बेचने की जगह उसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। पुराने फोन को सिक्योरिटी कैमरा के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पुराने फोन से दूर बैठे भी अपने घर पर नजर रखी जा सकती है। इसके लिए एक स्टैंड, चार्जर और ऐप की जरूरत पड़ेगी। कुछ ही मिनटों की मेहनत में पुराना फोन CCTV की तरह काम करने लगेगा। इसके अलावा अगर आपके कंप्यूटर पर वेबकैम नहीं है या उसकी क्वालिटी खराब है तो पुराने फोन को वेबकैम की तरह भी यूज किया जा सकता है। इसके लिए कंप्यूटर और फोन दोनों में ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी। एक बार डाउनलोड होने के बाद फोन वायरलेस वेबकैम बन जाएगा।

Read More : Namrata Malla Sexy Photos : नम्रता मल्ला ने कराया सेक्सी लुक में फोटोशूट, तस्वीरें देख मच उठेगा मन 

स्ट्रीमिंग ऐप्स और म्यूजिक का लें आनंद

पुराने फोन को एंटरटेनमेंट डिवाइस भी बनाया जा सकता है। नए फोन की बैटरी लाइफ और स्टोरेज बचाने के लिए पुराने फोन पर स्ट्रीमिंग ऐप्स और म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। इससे कोई फिल्म या वेब सीरीज देखते हुए कॉल या SMS भी आपको परेशान नहीं करेंगे। इसी तरह इससे गेमिंग भी की जा सकती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।