Xiaomi Mix Fold 5: फोल्डेबल फोन की दुनिया में बड़ा धमाका! Xiaomi Mix Fold 5 में छिपा है पावर का तूफान, 200MP कैमरा और दमदार बैटरी की खबर ने उड़ाए होश!
Xiaomi Mix Fold 5: Xiaomi के आने वाले फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Mix Fold 5 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लॉन्च से पहले ही इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। इस लीक ने टेक यूजर्स में काफी उत्सुकता बढ़ा दी है।
(Xiaomi Mix Fold 5/ Image Credit: Screengrab)
- Xiaomi Mix Fold 5 के स्पेसिफिकेशन्स लीक
- 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी की चर्चा
- नया Xring O3 चिपसेट मिलने की उम्मीद
नई दिल्ली: Xiaomi Mix Fold 5: Xiaomi का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 5 इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी कई अहम जानकारियां ऑनलाइन लीक को गई है। इन लीक्स ने टेक दुनिया में काफी उस्ताह बढ़ा दिया है क्योंकि फोन में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
दमदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi Mix Fold 5 में करीब 7.5 से 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें क्रीज को कम करने वाली नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। जिससे स्क्रीन और स्मूद दिखेगी। फोन का डिजाइन पहले से ज्यादा स्लिम और कॉम्पैक्ट होने की उम्मीद है। जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान होगा।
200MP कैमरा और पावरफुल बैटरी
इस फोल्डेबल फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा हो सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ ही फोन में 6,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की संभावना है।
नया चिपसेट और एडवांस फीचर्स
Mix Fold 5 में कंपनी का नया प्रोसेसर Xring O3 चिपसेट दिए जाने की चर्चा है जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दे सकता है। इसके अलावा इसमें बेहतर वॉटर रेसिस्टेंस और अपग्रेडेड फीचर्स भी मिल सकते हैं। यह फोन फोल्डेबल मार्केट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है।
कीमत और मार्केट कॉम्पिटिशन
लीक्स के मुताबिक, Xiaomi Mix Fold 5 की कीमत करीब CNY 10,000 यानी लगभग 1.41 लाख रुपये हो सकती है। यह पिछले मॉडल Mix Fold 4 से महंगा होगा। ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत लगभग 1.31 लाख रुपये बताई जा रही है। यह फोन Samsung Galaxy Z Fold सीरीज और Apple के आने वाले फोल्डेबल डिवाइस को कड़ी टक्कर दे सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mahak Narwase Under 19 Selection: आयुष पांडे के बाद छत्तीसगढ़ के एक और खिलाड़ी का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान
- Shatrughan Sinha Latest Statement: टीएमसी में फूट के बीच सांसद शत्रुहन सिन्हा का ममता बनर्जी को साफ सन्देश.. बताया रहेंगे साथ या करेंगे बगावत.. आप भी जानें..
- Saayoni Ghosh Actress News : कौन हैं सयानी घोष? 91 लाख की संपत्ति वाली इस ग्लैमरस सांसद के सफर की इनसाइड स्टोरी

Facebook


