iPhone 17 Pro Max Offers: क्या आपने देखा कभी ऐसा ऑफर? iPhone 17 Pro Max पर बंपर डिस्काउंट के साथ और भी सुपर ऑफर्स, जानें कैसे पाएं सबसे बड़ी बचत?

Ads

iPhone 17 Pro Max Offers: अभी iPhone 17 Pro Max पर शानदार छूट मिल रही है। होली के मौके पर इसे खरीदना चाह रहे लोग इस बचत का फायदा उठा सकते हैं। ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जो लोग नए iPhone का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह खरीदारी करने का सही समय है।

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 11:42 AM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 11:45 AM IST

(iphone 17 Pro Max Offers/ Image Credit: Apple)

HIGHLIGHTS
  • iPhone 17 Pro Max पर विजय सेल्स डिस्काउंट।
  • कीमत घटकर 1,47,900 रुपये हुई।
  • ICICI कार्ड से 5,000 रुपये अतिरिक्त छूट।

नई दिल्ली: iPhone 17 Pro Max Offers अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, खासकर iPhone 17 Pro Max तो यह आपके लिए बिलकुल सही मौका है। विजय सेल्स इस समय iPhone 17 Pro Max पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है, जिससे आपका बजट ज्यादा भारी नहीं पड़ेगा। इस फोन को 1,49,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी विजय सेल्स पर यह 1,47,900 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही कुछ एक्स्ट्रा ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे कीमत में और बचत की जा सकती है।

iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 Pro Max में 6.9-इंच का प्रोमोशन डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग लगी है, जो आउटडोर उपयोग में मदद करती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Apple का नया A19 Pro चिपसेट है, जो फोन को स्मूद और फास्ट बनाता है। यह फोन 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक भी देता है।

कैमरा और सुरक्षा फीचर्स

iPhone 17 Pro Max में ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP का मेन सेंसर, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में वेपर चैंबर कूलिंग भी है और यह दोनों तरफ से सेरेमिक शील्ड 2 से सुरक्षित है। iOS 26 के साथ यह फोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है।

विजय सेल्स पर मिल रही बड़ी डील

विजय सेल्स की वेबसाइट पर iPhone 17 Pro Max 1,47,900 रुपये में उपलब्ध है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर, यह होली और बजट बचाने का शानदार मौका है।

Galaxy S25 Ultra पर भी छूट

iPhone 17 Pro Max के साथ ही सैमसंग Galaxy S25 Ultra पर भी भारी छूट मिल रही है। इसका Titanium Whitesilver (12GB+256GB) वेरिएंट 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब अमेजन पर यह 1,09,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा 1,500 रुपये का बैंक ऑफर और लगभग 3,300 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप हाई-एंड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत सही है।

इन्हें भी पढ़ें:

iPhone 17 Pro Max की वर्तमान कीमत कितनी है?

विजय सेल्स पर iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,47,900 रुपये है।

क्या ICICI बैंक कार्ड से अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है?

हां, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5,000 रुपये का डायरेक्ट डिस्काउंट मिलता है।

क्या पुराने फोन के एक्सचेंज पर भी छूट मिलेगी?

जी हां, अपना पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त बचत का फायदा उठाया जा सकता है।

iPhone 17 Pro Max के मुख्य फीचर्स क्या हैं?

फोन में 6.9 इंच का प्रोमोशन डिस्प्ले, A19 Pro चिपसेट, 48MP ट्रिपल फ्यूजन कैमरा और iOS 26 सॉफ्टवेयर है।