iPhone 20 Curved Glass: Apple लाने वाली है ग्लास वाला iPhone! डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक में हो सकता है बड़ा बदलाव, आखिर कैसा दिखेगा ये नया iPhone?

iPhone 20 Curved Glass: Apple साल 2027 में iPhone की 20वीं सालगिरह पर डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी iPhone 20 Pro और Pro Max में आगे और पीछे ग्लास पैनल के साथ कर्व्ड बॉडी (iPhone 20 Curved Glass) दे सकती है। इसमें फोन का लुक पहले के मॉडल्स से काफी अलग नजर आ सकता है।

iPhone 20 Curved Glass: Apple लाने वाली है ग्लास वाला iPhone! डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक में हो सकता है बड़ा बदलाव, आखिर कैसा दिखेगा ये नया iPhone?

(iPhone 20 Curved Glass/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: August 12, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: August 12, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 2027 में iPhone की 20वीं एनिवर्सरी होगी।
  • iPhone 20 Pro में ग्लास और कर्व्ड डिजाइन मिलने की उम्मीद।
  • फ्रंट और रियर दोनों तरफ ग्लास पैनल दिए जा सकते हैं।

iPhone 20 Curved Glass: साल 2028 में Apple का आईफोन 20 साल का हो जाएगा। कंपनी ने पहला iPhone जनवरी 2007 में पेश किया था और जून में इसकी बिक्री शुरू हुई थी। अब इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए Apple अपने Pro मॉडल में डिजाइन में बड़ा (iPhone 20 Curved Glass) बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 के मॉडल को फिलहाल iPhone 20 के नाम से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ग्लास डिजाइन से बदल सकता है पूरा लुक

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 20वीं एनिवर्सरी वाले iPhone Pro और Pro Max में फ्रंट और रियर दोनों तरफ ग्लास का (iPhone 20 Curved Glass) इस्तेमाल किया जा सकता है। खास बात यह होगी कि ग्लास किनारों से फ्रेम की ओर कर्व्ड हो सकता है। इससे फोन का लुक ज्यादा स्मूद और गोल दिखाई देगा। दोनों ग्लास पैनल के बीच मेटल फ्रेम दिए जाने की उम्मीद है जो डिजाइन के साथ मजबूती भी दे सकता है।

पुराने कर्व्ड डिजाइन की हो सकती है वापसी

अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो Apple एक बार फिर कर्व्ड बॉडी की ओर लौट सकती है। कंपनी के पुराने iPhone 6 से लेकर iPhone 11 सीरीज तक में कर्व्ड किनारे देखने को मिले थे। हालांकि, इस बार डिजाइन पहले से ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम हो सकता है। Apple का मकसद 20वीं सालगिरह के मॉडल को बाकी iPhone से अलग पहचान देना बताया जा रहा है।

पूरी तरह ग्लास डिजाइन पर भी हुआ था काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने पहले एक ऐसे डिजाइन पर भी विचार किया था जिसमें फोन में और ज्यादा ग्लास इस्तेमाल किया जाना था। लेकिन बड़े पैमाने पर उत्पादन के दौरान दोनों ग्लास पैनल को जोड़ने में मुश्किलें सामने आईं। इसी वजह से कंपनी ने उस डिजाइन को आगे नहीं बढ़ाया और ज्यादा व्यावहारिक विकल्प पर काम करने का फैसला किया।

बड़े डिस्प्ले का भी मिल सकता है विकल्प

iPhone 20 Pro सीरीज में स्क्रीन साइज को लेकर भी (iPhone 20 Curved Glass) बदलाव की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Pro मॉडल में करीब 6.4 इंच और Pro Max में करीब 7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि, डिजाइन और स्क्रीन साइज से जुड़ी जानकारी अभी शुरुआती रिपोर्टों पर आधारित है। अगर ये बदलाव सच होते हैं तो 2027 का iPhone Apple के डिजाइन में एक नई दिशा की शुरुआत कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।