OnePlus 15 Price Cut: फ्लैगशिप प्रोसेसर और 50-50-50 MP कैमरे वाले OnePlus के इस फोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे खरीद सकते हैं आधी कीमत में

Ads

OnePlus 15 Price Cut: अगर आप हाई-एंड कैमरा वाला फोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो OnePlus 15 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील से इसकी कीमत 50,000 रुपये से नीचे जा सकती है।

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 01:24 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 01:25 PM IST

(OnePlus 15 Price Cut/ Image Credit: OnePlus)

HIGHLIGHTS
  • बड़ी छूट – Amazon पर कीमत में भारी कमी।
  • फ्लैगशिप प्रोसेसर – क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट।
  • 50-50-50MP कैमरा – ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप।

नई दिल्ली: OnePlus 15 Price Cut: OnePlus 15 खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमेजन पर इस हाई-एंड स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट मिल रही है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील को मिलाकर यह फोन अब 50,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध यह ऑफर यूजर्स के लिए एक शानदार मौका है।

भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज डील

वनप्लस 15 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले 89,999 रुपये में उपलब्ध था, जिसे अब घटाकर 72,999 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है। सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर में है, जहां पुराने स्मार्टफोन के बदले 42,000 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है। यदि यूजर को करीब 20,000 रुपये का एक्सचेंज मिलता है, तो यह फ्लैगशिप फोन 50,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

वनप्लस 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसके साथ एड्रेनो 840 GPU और G2 Wi-Fi चिप मिलती है, जिससे गेमिंग और इंटरनेट का अनुभव शानदार होता है। फोन में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है, जो 165Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। एंड्रॉइड 16 आधारित ऑक्सीजनओएस 16 स्मूद और कस्टमाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस देता है।

बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोन का कैमरा सेटअप भी बेहद शानदार है। इसमें 50-50-50MP का ट्रिपल रियर कैमरा प्राइमरी, टेलीफोटो और अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। यह 8K वीडियो 30fps और 4K वीडियो 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट कैमरा 32MP का है। फोन में 7300mAh बैटरी है, जो 120W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कैमरा, बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के चलते वनप्लस 15 एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बन गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

OnePlus 15 की कीमत कितनी है?

Amazon पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील के साथ यह 50,000 रुपये से भी कम में उपलब्ध है।

फोन में कौन सा प्रोसेसर है?

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगा है।

कैमरा सेटअप कैसा है?

फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग कैसी है?

इसमें 7300mAh बैटरी और 120W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग दी गई है।