OnePlus 15R Price: इस फोन की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड! लॉन्च के बाद 7000 रुपये महंगा हुआ ये स्मार्टफोन, जानिए आखिर क्यों इतने बढ़े दाम?

Ads

OnePlus 15R Price: OnePlus 15R की कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह स्मार्टफोन और महंगा हो गया है। लॉन्च के बाद अब तक इसकी कीमत में करीब 7000 रुपये तक का इजाफा हो चुका है। फोन अब पहले से ज्यादा कीमत पर बाजार में उपलब्ध है।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 05:14 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 05:14 PM IST

(OnePlus 15R Price/ Image Credit: OnePlus)

HIGHLIGHTS
  • OnePlus 15R की कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी
  • लॉन्च से अब तक ₹7000 तक महंगा हुआ फोन
  • टॉप वेरिएंट अब ₹59,999 में उपलब्ध

नई दिल्ली: OnePlus 15R Price in India: OnePlus 15R की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। यह फोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था और तब इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 47,999 रुपये में पेश किया गया था। 12GB RAM + 512GB वेरिएंट 52,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब कीमतों में बदलाव के बाद यह फोन पहले से काफी महंगा हो गया है।

अब कितनी हो गई नई कीमत?

पहली बढ़ोतरी के बाद बेस वेरिएंट 50,499 रुपये से बढ़कर 54,999 रुपये तक पहुंच गया। वहीं 512GB वेरिएंट पहले 54,499 रुपये तक गया और अब दूसरी बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 59,999 रुपये हो गई है। यानी लॉन्च के बाद से अब तक इस फोन में करीब 7,000 रुपये तक का इजाफा हो चुका है।

कीमत बढ़ने की वजह

कंपनी ने कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है। लेकिन माना जा रहा है कि रैम और स्टोरेज की बढ़ती लागत इसका मुख्य कारण है। यह समस्या इस समय पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री में देखने को मिल रही है। जिससे कई ब्रांड्स अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ा रहे हैं।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7400mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

OnePlus 15R की लॉन्च कीमत क्या थी?

OnePlus 15R की शुरुआती कीमत ₹47,999 थी (12GB + 256GB वेरिएंट)।

अभी फोन की कीमत कितनी हो गई है?

अब इसका टॉप वेरिएंट ₹59,999 में मिल रहा है।

कितनी बार कीमत बढ़ी है?

इस फोन की कीमत दो बार बढ़ चुकी है।

कीमत बढ़ने की वजह क्या बताई जा रही है?

रैम और स्टोरेज की बढ़ती लागत को मुख्य वजह माना जा रहा है।