(Poco C81x Sale Date/ Image Credit: Xiaomi)
नई दिल्ली: Poco C81x Sale Date: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में POCO C81X की एंट्री हो चुकी है। अगर आप 10 हजार रुपये के अंदर नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फोन की सेल आज 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो गई है। यह डिवाइस Elite Black और Ice Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
POCO C81X का सिंगल वेरिएंट 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। यह फोन बजट सेगमेंट में कई स्मार्टफोन्स जैसे Ai+ Pulse 2, Motorola G06 Power और Samsung Galaxy F07 को टक्कर देगा। कम कीमत में यह कई अच्छे फीचर्स ऑफर करता है। जिससे यह ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।
इस फोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जिसका Antutu स्कोर 360K+ बताया जा रहा है। अगर बैटरी की बात करें तो इसमें 5200mAh की पावरफुल बैटरी है जो 1.6 दिन तक चल सकती है और 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
POCO C81X में कई खास फीचर्स दिए गए हैं जैसे वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0, साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक। इसमें स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो पीछे 13MP डुअल कैमरा सेटअप और आगे 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा यह फोन 2 एंड्रॉयड अपडेट्स और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है।