Redmi A7 4G Launched: बेहद ही कम कीमत पर लॉन्च हुआ Redmi का ये स्मार्टफोन, खूबियां ऐसे कि Realme Narzo को देती है मात!
Redmi A7 4G Launched: भारत में Redmi A7 4G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है और 23 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी और 2TB तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज दी गई है। यह फोन बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक हो सकता है।
(Redmi A7 4G Launched/ Image Credit: Redmi)
- Redmi A7 4G की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है
- 6300mAh की बड़ी बैटरी लंबे इस्तेमाल के लिए खास
- 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है
नई दिल्ली: Redmi A7 4G Launched in India: रेडमी ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi A7 4G को लॉन्च कर दिया है। अगर आप 11 हजार रुपये तक के बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह डिवाइस आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बढ़िया डिस्प्ले और जरूरी फीचर्स की उम्मीद रखते हैं।
कीमत, वेरिएंट और उपलब्धता (Price, Variants, and Availability)
Redmi A7 4G के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और स्काई ब्लू जैसे दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 23 अप्रैल से शुरू होगी और ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart, Amazon और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। इस कीमत में यह फोन बाजार में पहले से मौजूद कई लोकप्रिय मॉडल्स जैसे Realme Narzo 80 Lite 4G, Tecno Spark 10 और Ai+ Nova 2 5G को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर (Processor and Software)
इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है जिससे स्मूथ स्क्रीन का अनुभव मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में यूनिसॉक T7250 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है और कंपनी की ओर से 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।
कैमरा और बैटरी (Camera and Battery)
फोटोग्राफी के लिए Redmi A7 4G में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB Type-C पोर्ट और GPS जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Tesla Model Y L Launched: अब भारत में भी दौड़ेगी Tesla की सेल्फ-ड्राइविंग कार! लेकिन क्या आप इसके ‘ऑटो मोड’ का भारी-भरकम बिल झेल पाएंगे? जानें कितनी है कीमत
- Hansika Motwani Divorce News : ‘गलत ट्रेन से उतरना ही बेहतर..’ शादी के 4 साल बाद क्यों टूटा हंसिका मोटवानी का रिश्ता? तलाक पर एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा
- Pahalgam Attack Anniversary: ‘मेरे बेटे ने धर्म नहीं देखा’, पहलगाम हमले में बेटे को खोने वाले पिता छलका दर्द, कहा- परवाह न करते हुए दे दी जान

Facebook


