Vivo T5e Launched in India: महंगे Phones की छुट्टी करने आया Vivo! नया बजट स्मार्टफोन 5500mAh बैटरी और AI फीचर्स से है लैस, जानिए कितनी है कीमत
Vivo T5e Launched in India: वीवो ने भारत में नया Vivo T5e स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 5500mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले, AI फीचर्स और एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। जिससे यह बजट सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है।
(Vivo T5e Launched in India/ Image Credit: Vivo)
- ₹13,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ Vivo T5e।
- 5500mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट।
- 6.74 इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले दिया गया है।
नई दिल्ली: Vivo T5e Launched in India: वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च (Vivo T5e Launched in India) कर दिया है। यह फोन कम कीमत में कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी, एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने फोन को IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया है। जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत विकल्प बन सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है।
कीमत, स्टोरेज और उपलब्धता
Vivo T5e का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसे वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। फोन दो रंगों शैडो ग्रे और एरो ब्लू में लॉन्च किया गया है। इसका मैट फिनिश डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। कंपनी ने फिलहाल इस मॉडल में 5G सपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन (Vivo T5e Launched in India) में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 4GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलता है जिससे मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर हो सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
AI कैमरा और दमदार बैटरी
Vivo T5e में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ AI Cutout, Vivo DocMaster और AI Creation जैसे फीचर्स दिए गए हैं। AI Creation की मदद से टेक्स्ट का सारांश, अनुवाद और री-राइट जैसे काम किए जा सकते हैं। फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी लंबा बैकअप देने के साथ चार साल तक अच्छी बैटरी हेल्थ बनाए रख सकती है।
अन्य खास फीचर्स
फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस दिया गया है जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी इसे अधिक मजबूत बनाती है। वेट हैंड टच और ग्रीसी हैंड टच फीचर की मदद से गीले या हल्के तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर Vivo T5e उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प (Vivo T5e Launched in India) हो सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और रोजमर्रा के उपयोग के लिए भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jio Rs 200 Recharge Plan: OTT देखने वालों की निकल पड़ी लॉटरी! 200 रुपये के इस प्लान में मिलेंगे 15 प्लेटफॉर्म का एक्सेस, क्या आपने भी देखा यह धमाकेदार ऑफर?
- GF BF Viral Video In Highway : चलती बाइक की टंकी को बनाया बिस्तर! प्रेमी संग युवती कर रही थी ऐसा काम, टोकने पर बोली- “चलो निकलो… अपना काम करो”
- Sushant Singh Passes Away: वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, महज 53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पूर्व सीएम के थे बेहद करीबी

Facebook


