(Vivo X300 Ultra Launched/ Image Credit: Vivo)
नई दिल्ली: Vivo X300 Ultra Launched in India: Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह फोन बेहद प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,69,999 रुपये तय की गई है। इसके अलावा कैमरा एक्सेसरीज और इमेजिंग ग्रिप जैसी एडवांस किट जोड़ने पर इसकी कुल कीमत 2,09,999 रुपये तक पहुंच जाती है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग 6 मई से शुरू कर दी है और इसकी आधिकारिक बिक्री 14 मई 2026 से शुरू होगी।
इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP Sony LYTIA 901 मेन सेंसर दिया गया है जो गिंबल-स्टाइल ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 200MP टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है जो 3.7x ऑप्टिकल जूम और मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है। साथ ही 50MP Sony LYTIA 818 अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। जिससे वाइड एंगल शॉट्स बेहतर मिलते हैं। कंपनी ने Zeiss Telephoto Extenders भी पेश किए हैं जो 200mm और 400mm ज़ूम क्षमता के साथ फोटोग्राफी को प्रोफेशनल अनुभव देता है।
फोन में 6.82 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद हो जाती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है जो हाई-एंड गेमिंग मजा देता है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं।
Vivo X300 Ultra में 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। यह 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो कंपनी ने 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। जिससे यह फोन लंबे समय तक सुरक्षित और अपडेटेड बना रहेगा।