WhatsApp Screenshot Blocking-Profile Photo Feature
Whatsapp New Feature Voice chat : नई दिल्ली। वॉट्सऐप ने अपना एक धमाकेदार फीचर वॉइस-चैट को रोलआउट कर दिया है। अब यूजर्स इस नए फीचर को मजेदार तरीकों से बातचीत कर सकते हैं। वॉट्सऐप यूजर्स को चैट करने में और भी आसानी होगी और मजा आएगा। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपने यूजर को बेहतर सुविधा देने के लिए यह फीचर बड़े ग्रुप में चैटिंग करने के लिए तैयार किया है। ये फीचर वॉट्सऐप के उन ग्रुप में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिनमें कम से कम 33 और अधिकतम 128 लोग जुड़े होंगे।
आपको जानकारी दे दें कि वॉट्सऐप ने हाल ही में इसे बीटा यूजर्स के लिए वॉइस-चैट फीचर रोल आउट किया था, लेकिन अब इसे एंड्रॉयड और ios यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह एक तरह का वॉइस कॉलिंग फीचर है, इसकी मदद से वॉट्सऐप ग्रुप में आसानी से लोग आपस में बेहतर ढंग से कम्युनिकेट कर सकेंगे।