(Xiaomi17T Series / Image Credit: xiaomi)
नई दिल्ली: Xiaomi 17T Series Launch Date: Xiaomi की अपकमिंग 17T सीरीज लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन लीक और रिपोर्ट्स के जरिए इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि यह सीरीज मई के अंत या जून की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। वहीं Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन स्लिम डिजाइन के साथ आ सकते हैं और Black, Blue व Violet जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकते हैं।
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह सीरीज काफी मजबूत हो सकती है। Xiaomi 17T Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और स्टैंडर्ड मॉडल में Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की संभावना है। दोनों फोन में 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ UFS 4.1 सपोर्ट दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर Android 16 आधारित HyperOS 3 देखने को मिल सकता है।
दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम के साथ और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो 17T में 6500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग मिल सकता है। जबकि Pro मॉडल में 7000mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।
लीक के मुताबिक Xiaomi 17T की कीमत लगभग 69,999 रुपये से शुरू हो सकती है। जबकि 17T Pro की कीमत करीब 1,09,999 रुपये तक जा सकती है। लॉन्च की संभावित तारीख 25 मई से 31 मई के बीच बताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी आने तक इन विवरणों में बदलाव भी संभव है।