Actor Jacob Batalon Wedding News: ‘स्पाइडर-मैन’ फेम इस दिग्गज अभिनेता ने की शादी, जाने कौन बनी अभिनेता की दुल्हन

Ads

Actor Jacob Batalon Wedding News: अभिनेता जैकब बैटालॉन ने इंटीरियर डिजाइनर वेरोनिका लियाहोव से शादी कर ली है।

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 10:04 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 10:05 PM IST

Actor Jacob Batalon Wedding News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • अभिनेता जैकब बैटालॉन ने इंटीरियर डिजाइनर वेरोनिका लियाहोव से शादी कर ली है।
  • जैकब बैटालॉन हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किआ था।
  • जैकब और वेरोनिका कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Actor Jacob Batalon Wedding News: नई दिल्ली: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ के अभिनेता जैकब बैटालॉन ने इंटीरियर डिजाइनर वेरोनिका लियाहोव से शादी कर ली है। एक खबर के अनुसार, हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान बैटालॉन ने परोक्ष रूप से अपनी शादी का जिक्र करते हुए कहा था, ‘मेरी पत्नी मुझे ‘बिग डॉग’ कहकर बुलाती है। नहीं, वह ऐसा नहीं करती, काश, वह ऐसा करती।’ खबर के मुताबिक, वेरोनिका ने भी अपनी वेबसाइट पर अपना नाम बदलकर वेरोनिका लियाहोव बैटालॉन कर लिया है।बैटालॉन और वेरोनिका 2019 से साथ हैं और उन्होंने 2025 में सगाई की थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा करते हुए सगाई की घोषणा की थी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘हमारी नयी जिंदगी की शुरुआत।’ बैटालॉन की नयी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ गुरुवार को रिलीज हुई। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।

जैकब बैटलॉन ने की कर ली शादी

जैकब बैटलॉन और वेरोनिका हाल ही में फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ के प्रीमियर में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में जैकब, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, सैडी सिंक और जॉन बर्नथल के साथ अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में टॉम हॉलैंड और जेंडाया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जैकब ने मजाकिया अंदाज में कहा था, ‘काश मेरी पत्नी मुझे ‘बिग डॉग’ कहकर बुलाती।’ (Actor Jacob Batalon Wedding News) उनके इस बयान ने भी लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, पिछले कुछ समय से जैकब कई इवेंट्स में अपने बाएं हाथ में अंगूठी पहने नजर आ रहे थे। इसी के बाद उनके शादी करने की अटकलें तेज हो गई थीं, जिन पर अब मुहर लग गई है।

मार्च 2025 में किया था सगाई का ऐलान

Actor Jacob Batalon Wedding News: दोनों ने मार्च 2025 में इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने अपनी न्यूयॉर्क में हुई रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘अब हमारी नई जिंदगी की शुरुआत हो रही है।’ जैकब और वेरोनिका कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वेरोनिका पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-