अक्षय कुमार ने बाॅलीवुड के बाकी स्टार्स पर कसा तंज

Ads

अक्षय कुमार ने बाॅलीवुड के बाकी स्टार्स पर कसा तंज

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 03:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

 

अक्षय कुमार वैसे तो हमेशा कूल रहते हैं लेकिन जब बोलते हैं  लोगों की बोलती बंद कर देते हैं…हालही में अक्षय एक इवेंट में पहुंचे थे….जहां वो बड़े कूल अंदाज में नजर आए…इस दौरान अक्षय ने बॉलीवुड के बाकी स्टार्स पर ताना मारते हुए कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर दूसरे स्टार्स की नींद उड़ जाएगी….इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने अपने काम करने के स्टाइल पर कमेंट करते हुए कहा कि मुझे एक फिल्म साइन करने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसके पीछे की वजह भी अक्षय ने बताई उन्होंने कहा कि दूसरे स्टार्स की तरह मेरे पास 10 असिस्टेंट ऑफिस में नहीं बैठे हैं जो उनकी फिल्में सुनें और तय करें। 

मैं अपनी  कहानी खुद सुनता हूं, अच्छी लगती है तो फाइनल कर देता हूं वरना सीधे मना कर देता हूं ..मैं लोगों को महीनों तक लटका कर नहीं रखता….वैसे अक्का का इशारा बाकी स्टार्स की तरफ है जो अपनी फिल्मों को फाइनल नहीं कर पाते…और महीनों कभी हां कभी ना का गेम खेलते रहते हैं…वैसे भी अक्षय कुमार का एवरेज फिलहाल बॉलीवुड में बेस्ट है। वो साल में चार फिल्में दे रहे हैं और चारों बॉक्स ऑफिस के लिहाज से शानदार होती हैं।

इससे पहले भी अक्षय अपने इंटरब्यू कई तीखे कमेंट कर चुके हैं एक बार उन्होंने कहा था कि पता नहीं लोग 200 दिनों तक एक फिल्म की शूटिंग कैसे कर लेते हैं….मैं तो 70 दिनों में फिल्मों की शूटिंग खत्म कर देता हूं…और बिना किसी फेस्टिवल का इंतजार किए…फिल्म रिलीज कर देता हूं…उनका ये सीधे कमेंट बिग खान्स की तरफ था जो अपनी फिल्में फेस्टिवल पर रिलीज करते हैं…..वहीं बाकी स्टार्स से टक्कर पर खिलाड़ी कुमार ने कहा कि मैं बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्में करता हूं और चला जाता हैं मेरी पास किसी दूसरे से टक्कर के लिए टाइम नहीं हैं।

वैसे अक्की के कमेंट भले ही तीखे हों…लेकिन उनकी बात में दम हैं…आपको बतादेंकि जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज होने वाली है जिसका पोस्टर रिलीज हो चुका है ये फिल्म अपने नाम की वजह से बेहद सुर्खियों में हैं.. अक्षय ने प्रमोशन शुरू कर दिया है…फैन्स भी इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।