(Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26/ Image Credit: X)
मुंबई: Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: बाबा नीम करोली के जीवन से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। शुरुआत में धीमी कमाई करने वाली इस फिल्म ने बाद के दिनों में जिस तरह रफ्तार पकड़ी है। उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म को दर्शकों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के 26वें दिन भी (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26) फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल देखने को मिला है।
रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में हनुमान अंश की कमाई करीब 1 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई थी। हालांकि तीसरे हफ्ते से फिल्म के कारोबार में अचानक तेजी देखने को मिली। यह सिलसिला अब वीक डेज में भी बना हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 26वें दिन फिल्म के कलेक्शन में सोमवार के मुकाबले 54 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। चौथे मंगलवार को फिल्म ने करीब 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो पिछले दिन से लगभग 3 करोड़ रुपये अधिक है।
26वें दिन की इस शानदार कमाई (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26) के बाद हनुमान अंश का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 54.13 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के कारोबार में आया यह बदलाव काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है। जिस मूवी की शुरुआत बेहद धीमी रही, उसने कुछ ही दिनों में अपनी कमाई का ग्राफ पूरी तरह बदल दिया। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई यह संकेत दे रही है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश को लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। ऐसे में 54 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26) फिल्म के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिल्म अब अपनी लागत से करीब 27 गुना ज्यादा कारोबार कर चुकी है। अगर आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या इसी तरह बनी रहती है तो इसका बॉक्स ऑफिस आंकड़ा और ऊपर जा सकता है।