Amazon Prime Video India : Amazon Prime का महा-धमाका! 55 नई फिल्में और सीरीज का ऐलान, फर्जी 2 से पंचायत 5 तक…देखें पूरी लिस्ट

Amazon Prime Video ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल्स स्लेट जारी करते हुए 55 नई सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया है, जिसमें बड़े सितारों के डिजिटल डेब्यू और कई चर्चित सीरीज के नए सीजन शामिल हैं।

Amazon Prime Video India : Amazon Prime का महा-धमाका! 55 नई फिल्में और सीरीज का ऐलान, फर्जी 2 से पंचायत 5 तक…देखें पूरी लिस्ट

Amazon Prime Video India / Image Source : file

Modified Date: March 19, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: March 19, 2026 7:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Amazon Prime Video ने 55 नई सीरीज और फिल्मों की घोषणा की
  • Hrithik Roshan और Alia Bhatt का डिजिटल डेब्यू चर्चा में
  • कई सुपरहिट शोज़ के नए सीजन भी जल्द आएंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क : Amazon Prime Video India ओटीटी (OTT) की दुनिया में तहलका मचाने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी ‘इंडियन ओरिजिनल्स स्लेट’ रिलीज कर दी है। प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इवेंट में एक साथ 55 नई सीरीज और फिल्मों की घोषणा की गई है, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस लिस्ट में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं के जबरदस्त कंटेंट के साथ-साथ कई बड़े सुपरस्टार्स के डिजिटल डेब्यू की भी खबर है।

इन फिल्मों के नाम मेगा स्लेट में

इस मेगा स्लेट में कुछ ऐसे नाम हैं जिनका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। निखिल आडवाणी की ‘द रिवोल्यूशनरीज’ में भुवन बाम और रोहित सराफ जैसे सितारे नजर आएंगे, तो वहीं विजय वर्मा ‘मटका किंग’ बनकर पर्दे पर लौटेंगे। अली फजल और सोनाली बेंद्रे की ‘राख’ भी इस लिस्ट का हिस्सा है। Amazon Prime Video India  सबसे ज्यादा चर्चा रैपर ‘किंग’ की है, जो फिल्म ‘लुक्खे’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। साथ ही, भारत की पहली हिंदी सुपरहीरो सीरीज ‘वंश: द कलयुग वॉरियर्स’ का भी एलान किया गया है।

पुराने सुपरहिट शोज की वापसी

पुरानी यादों को ताजा करने के लिए सुपरहिट सीरीज के अगले सीजन भी कतार में हैं। Amazon Prime Video India  शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ सीजन 2, जितेंद्र कुमार की ‘पंचायत’ सीजन 5, अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ सीजन 2, और ‘दहाड़’ सीजन 2 जैसी मच-अवेटेड सीरीज जल्द ही दर्शकों के बीच होंगी।

ऋतिक और आलिया का डिजिटल डेब्यू

इस बार प्राइम वीडियो ने बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ हाथ मिलाया है। सुपरस्टार ऋतिक रोशन की ‘HRX फिल्म्स’ स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रही है, जो सीरीज ‘स्टॉर्म’ और फिल्म ‘मेस’ लेकर आएगी। वहीं, आलिया भट्ट की ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के साथ धमाका करने को तैयार है।मेजन की यह नई स्लेट साबित करती है कि आने वाले महीने ओटीटी लवर्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाले हैं। स्क्रिप्टेड कहानियों से लेकर अनस्क्रिप्टेड रियलिटी शोज तक, प्राइम वीडियो ने हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास पेश किया है।

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.