अनुष्का का सुई धागा मीम्स सोशल मीडिया में हुआ वायरल, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Ads

अनुष्का का सुई धागा मीम्स सोशल मीडिया में हुआ वायरल, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 01:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की नई फिल्म  सुई धागा  का ट्रेलर रिलीज हो गया है।उनकी फिल्म का जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ सोशल मीडिया में उन्हें ट्रोल करना शुर कर दिया गया है। 

बता दें कि इस फिल्म में अनुष्का बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके इस अंदाज़ को  सोशल मीडिया में मजाक बना दिया गया है। यूजर्स उनके गांव की महिला के लूक को टीम इंडिया से लेकर किम जोंग के साथ तक लगा कर ट्रोल कर रहे हैं ।

कई यूजर्स ने तो यह तक लिख दिया है कि अनुष्का का यह एक्सप्रेशन्स हजम नहीं हो रहा।  ऐसे में वे अनुष्का की  जमकर खिल्ली उड़ा रहे है और अनुष्का का मिक्स फोटो बना कर वायरल किये हैं। 

 

बता दें कि ट्रेलर में अनुष्का रोते हुए नजर आईं, साथ ही नीले रंग की साड़ी में उनके एक्सप्रेशन्स देखते ही बने. ऐसे में ट्विटर यूजर्स ने अनुष्का के लुक को अलग-अलग जगह फिट कर, ढे़र सारे मेमेस  बनाए.

कभी अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ खेल के मैदान में दिखीं, तो कभी पीएम मोदी के बगल में. धरती से लेकर चांद तक, अनुष्का इन मेमेस  में हर जगह वो  नजर आ रही हैं चाहे दंगल के मैदान में हो या फिर खेल के मैदान में। 

वेब डेस्क IBC24