अर्जुन और मलाइका दिखे डिनर डेट पर ,जल्द ही दे सकते हैं रिश्ते को नाम

Ads

अर्जुन और मलाइका दिखे डिनर डेट पर ,जल्द ही दे सकते हैं रिश्ते को नाम

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 03:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

मुंबई।बॉलीवुड में इन दिनों रिश्ते बनने हुए बिगड़ने का दौर चला है। इसी के चलते एक ओर जहां मलाइका और अरबाज़ के रिश्ते खत्म हुए हैं तो दूसरी तरफ अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्तों में अच्छी केमेस्ट्री भी देखी गई है।दिवाली की रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ डिनर डेट पर दिखाई दिए जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों जल्द ही रिश्ते पर मुहर लगाने की तैयारी में है।

मंगलवार को दोनों डिनर डेट पर गए थे और इस दौरान अर्जुन कपूर मलाइका को मीडिया के कैमरों से बचाते हुए दिखे इतना ही नहीं उन्होंने मलाइका को बहुत अपने पन से सेफ करने की भी कोशिश की। हमेशा की तरह मलाइका जहां स्टनिंग अवतार में दिखी तो वहीं अर्जुन कैजुअल लुक में नजर आए।

 

इस रिलेशन पर मलाइका और अर्जुन की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन उनकी साथ में सामने आ रही तस्वीरें सब कुछ कह रही है और दोनों के खास दोस्तों की माने तो नए साल में नई खबर सुना सकते हैं अर्जुन और मलाइका।