Awarapan 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही Awarapan 2 ने बजा दिया डंका! एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहे टिकट, Emraan Hashmi की फिल्म करेगी बड़ा धमाका?

Ads

Awarapan 2 Advance Booking: अभिनेता इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार चल रही है और टिकट तेजी से बिक रहे हैं। इससे रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर अच्छा माहौल बनता नजर आ रहा है।

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 01:04 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 01:05 PM IST

(Awarapan 2 Advance Booking/ Image Credit: therealemraan Instagram)

HIGHLIGHTS
  • 19 साल बाद इमरान हाशमी ‘आवारापन 2’ से वापसी कर रहे हैं।
  • एडवांस बुकिंग में अब तक 37,183 टिकट बिक चुके हैं।
  • फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब ₹1.3 करोड़ पहुंच गई है।

मुंबई: Awarapan 2 Advance Booking: इमरान हाशमी की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह (Awarapan 2 Advance Booking) देखने को मिल रहा है। करीब 19 साल बाद एक बार फिर इमरान हाशमी सिनेमा जगत में वापसी कर रहे हैं। इमरान ‘आवारापन 2’ में शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और उससे पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एडवांस बुकिंग में बिके हजारों टिकट

साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसके गाने और टीवी पर बार-बार प्रसारण ने इसे बाद में कल्ट फिल्म बना दिया। इसी वजह से सीक्वल को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ की अब तक 37,183 टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म के अलग-अलग भाषाओं वाले वर्जन की बुकिंग भी इसमें शामिल है।

रिलीज से पहले 1.3 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

एडवांस बुकिंग के ग्रॉस कलेक्शन (Awarapan 2 Advance Booking) की बात करें तो फिल्म करीब 1.3 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। रिलीज से पहले टिकटों की बिक्री की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिल सकती है। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले अभी कुछ समय बाकी है, इसलिए बुकिंग का आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो टिकटों की संख्या 50 हजार के पार जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

14 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ शुक्रवार 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर इमरान के पुराने फैंस के साथ-साथ नए दर्शकों में भी उत्सुकता बनी हुई है। रिलीज के दिन फिल्म का असली बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन सामने आएगा। वहीं, सिनेमाघरों में इसे सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ से मुकाबला करना होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि एडवांस बुकिंग (Awarapan 2 Advance Booking) का यह उत्साह ओपनिंग कलेक्शन में कितना बदलाव ला पाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

‘आवारापन 2’ कब रिलीज होगी?

इमरान हाशमी की यह फिल्म 14 अगस्त, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी कौन-सा किरदार निभा रहे हैं?

इमरान हाशमी फिल्म में शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म की अब तक कितनी टिकटें बिक चुकी हैं?

रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में अब तक 37,183 टिकटें बिक चुकी हैं।

‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग कितनी हुई है?

फिल्म का ग्रॉस एडवांस बुकिंग कलेक्शन करीब ₹1.3 करोड़ पहुंच गया है।