करीना कपूर के खिलाफ ट्विटर पर यूजर्स ने निकाली भड़ास, ट्रेंड करने लगा #BoycottKareenaKhan, जानें क्या है माजरा

करीना कपूर के खिलाफ ट्विटर पर यूजर्स ने निकाली भड़ास, ट्रेंड करने लगा #BoycottKareenaKhan, जानें क्या है माजरा

करीना कपूर के खिलाफ ट्विटर पर यूजर्स ने निकाली भड़ास, ट्रेंड करने लगा #BoycottKareenaKhan, जानें क्या है माजरा
Modified Date: December 4, 2022 / 04:18 am IST
Published Date: December 4, 2022 4:18 am IST

रायपुर: एक्ट्रेस करीना खान कपूर लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं और वे आज कल फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहीं हैं। हालांकि वे जल्द ही आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैें। लेकिन सोशल मीडिया पर करीना कपूर के खिलाफ लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, जिसके बाद से ट्विटर पर #BoycottKareenaKhan जबरदस्त ट्रेंड करने लगा है।

Read More: प्रदेश में लगातार गिर रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, आज मिले बस इतने मरीज

दरअसल कुछ दिनों पहले कई मीडिया संस्थानों ने यह दावा किया था कि करीना, ‘रामायण’ पर आधारित आने वाली एक माइथोलॉजजिकल फिल्म में माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं। वहीं, यह भी कहा गया कि इस फिल्म में अभिनय के लिए करीना कपूर ने मेकर्स से 12 करोड़ फीस की मांग की थी, जबकि सामान्य फिल्मोें के लिए 6 से 8 करोड़ चार्ज करती हैं।

Read More: यहां हुए बम धमाके में 7 लोगों की मौत, मिनीवैन को निशाना बनाकर किया हमला

वहीं, मीडिया में करीना कपूर की भारी भरकम फीस की बात सामने आने के बाद लोग भड़क उठे हैं और ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। लोग #BoycottKareenaKhan के जरिए उनका बहिष्कार करने लगे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि हम करीना कपूर को सीता के तौर पर नहीं देखना चाहते।

Read More: ‘चाहे 100 बार जन्म ले लें, लेकिन फिर भी बहाल नहीं होगी धारा 370’ जम्मू कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का बड़ा बयान


लेखक के बारे में