Dhurandhar The Revenge / IMAGE SOURCE : screengrab
एंटरटेनमेंट डेस्क : Dhurandhar The Revenge फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है। ट्रेलर की शुरुआत ही एक बेहद विवादित और उकसाने वाले डायलॉग से होती है, जिसमें आतंकवादी जहूर मिस्त्री (हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करता है। इस दृश्य ने दर्शकों के अंदर इतना गुस्सा भर दिया है कि सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के अभिनेता को सीधे निशाना बनाने लगे हैं।
इस फिल्म में आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक सिन्हा ने बताया कि उन्हें इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत उनके डायलॉग से होगी। विवेक के अनुसार, उन्हें अब तक देश के अलग-अलग कोनों से 300 से ज्यादा संदेश मिल चुके हैं। लोग उन्हें न केवल खरी-खोटी सुना रहे हैं, बल्कि गालियाँ भी दे रहे हैं।
अभिनेता ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा, ‘एक लड़की ने कमेंट में मुझसे गालियां देने की अनुमति मांगी क्योंकि उसे मेरा किरदार देखकर बहुत गुस्सा आया, लेकिन बाद में उसने मेरी एक्टिंग की तारीफ की।’ हालांकि, मामला तब गंभीर हो गया जब कुछ लोग उन्हें धमकियां देने लगे और उन्हें असली आतंकवादी तक कह दिया। विवेक सिन्हा ने कहा कि सेट पर निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें किरदार का ब्रीफ दे दिया था, जिससे उन्हें अभिनय करने में काफी मदद मिली, लेकिन जनता से मिल रही यह नफरत उनके लिए किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं है।
विवेक सिन्हा का मानना है कि दर्शकों की यह नफरत ही उनके अभिनय की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि लोग उनके किरदार को इतनी गंभीरता से ले रहे हैं कि वे सच और अभिनय का फर्क भूलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल, फिल्म के ट्रेलर के बाद पैदा हुआ यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इन्हे भी पढ़ें:-