Baahubali The Epic trailer / Image Source: Screengrab / Youtube / IMAX
Baahubali The Epic trailer:‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ की बड़ी सक्सेस के बाद डायरेक्टर एस.एस. राजामौली एक बार फिर धमाका करने जा रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ के साथ। शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया और सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर भी शेयर हुआ। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया ‘तैयार हो जाइए! आ गया है ‘बाहुबली: द एपिक’ का दमदार ट्रेलर!’
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ‘बाहुबली: द एपिक’ असल में ‘बाहुबली 1’ (2015) और ‘बाहुबली 2’ (2017) का स्पेशल एडिशन या कोलैब वर्ज़न है। इसमें दोनों फिल्मों के सबसे आइकॉनिक सीन को नए अंदाज़ में दिखाया जाएगा। कुछ नए विज़ुअल और एडिट्स जोड़े गए हैं, जिससे दर्शकों को एक फ्रेश सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलेगा।
राजामौली ने कहा कि ये प्रोजेक्ट ‘बाहुबली’ के 10 साल पूरे होने का जश्न है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘बाहुबली एक सफर की शुरुआत, अनगिनत यादें, अनंत प्रेरणा। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखा और भारतीय सिनेमा की भव्यता की नई परिभाषा गढ़ी। इसके बाद ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ (2017) ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। करीब ₹250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,800 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की और बनी अब तक की सबसे ज़्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म।
Watch the Release Trailer of @ssrajamouli‘s #BaahubaliTheEpic in all languages. Trailer out now!
Telugu https://t.co/2vVWqhKDVU
Hindi https://t.co/xgsE1i0CBG
Tamil https://t.co/O7aW1kJxdk
Kannada https://t.co/ezeU31lZVP
Malayalam https://t.co/PWzjs4jCCKIn Cinemas worldwide… pic.twitter.com/5nRc889FJW
— Baahubali (@BaahubaliMovie) October 24, 2025
जब बाहुबली के निर्माता शोबू यारलगाड्डा से एक इंटरव्यू में ‘बाहुबली 3’ की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होनें साफ़ कहा कि,’ नहीं, बाहुबली 3’ तो अभी नहीं आएगी। हमारे पास कुछ और सरप्राइज हो सकते हैं, लेकिन ‘बाहुबली 3’ फ़िलहाल नहीं। ‘बाहुबली 3’ के लिए अभी बहुत काम बाकी है।’ बाहुबली 1 और 2 के बात करें तो इस फिल्मों ने प्रभास के साथ राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासर जैसे कलाकारों की जिंदगी भी बदल दी थी। 31 अक्टूबर को इस महागाथा को एक नए अंदाज में देखना फ़ैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।