GTA 6 Launch Date: जल्द गेमर्स का इंतजार खत्म होने वाला है! नए साल 2026 में इस दिन आ रहा GTA 6, जानें क्या होगी कीमत और क्या होंगे नए फीचर्स?
रॉकस्टार गेम्स 2026 में GTA फ्रैंचाइजी का छठा भाग लॉन्च करेगी। पहले मई 2026 में तय लॉन्च अब नवंबर 2026 कर दिया गया है। लीक और अफवाहों के जरिए गेम के फीचर्स, मैप और कैरेक्टर को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी है।
(GTA 6 Launch Date/ Image Credit: X)
- GTA 6 अब मई नहीं, नवंबर 2026 में लॉन्च होगा
- भारत में कीमत रहने की उम्मीद 6–7 हजार रुपये के करीब
- जेसन और लूसिया की जोड़ी में दिखेगी दमदार कहानी
GTA 6 Launch Date: रॉकस्टार गेम्स अपनी मशहूर GTA फ्रैंचाइजी का छठा भाग को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। GTA 6 को लेकर गेमर्स के बीच लंबे समय से उत्साह बना हुआ है। पहले इसे मई 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को आगे बढ़ातक नवंबर 2026 कर दिया है। अब तक सामने आई लीक और रिपोर्ट्स नें गेम से जुड़ी कई अहम जानकारियां उजागर कर दी है।
GTA 6 Launch Date: GTA 6 की रिलीज डेट और संभावित कीमत
रॉकस्टार गेम्स ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि GTA 6, 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कीमत को लेकर पहले कयास लगाए जा रहे थे कि भारत में यह गेम काफी महंगा हो सकता है। हालांकि, रॉकस्टार के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी के बयान के बाद यह साफ हुआ है कि कंपनी गेम को सामान्य प्रीमियम कीमत पर ही पेश करेगी। ऐसे में भारत में GTA 6 की कीमत 5,999 रुपये से 6,999 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
पहले से ज्यादा मॉडर्न
GTA 6 का गेमप्ले आधुनिक समाज से प्रेरित होगा, जिसमें गैंग कल्चर, सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल ट्रेंड्स की झलक देखने को मिल सकती है। गेम में इन-गेम सोशल मीडिया फीचर भी शामिल किया जाएगा, जिससे खिलाड़ी वर्चुअल दुनिया में और ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।
GTA 6 Launch Date: कैरेक्टर्स में दिखेगा नया ट्विस्ट
इस बार GTA 6 में दो मुख्य कैरेक्टर्स जेसन और लूसिया होंगे। दोनों के बीच एक लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी, जो गेम की कहानी को और दिलचस्प बनाएगी। इसके अलावा यह भी अफवाह है कि भविष्य में गेम में एक तीसरा प्लेएबल कैरेक्टर भी जोड़ा जा सकता है।
वाइस सिटी मैप
GTA 6 का मैप फ्लोरिडा से प्रेरित वाइस सिटी पर आधारित होगा, जो GTA 5 के मैप से कहीं ज्यादा बड़ा और डिटेल्ड बताया जा रहा है। साथ ही, गेम में बेहतर मौसम प्रणाली और रियलिस्टिक ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं, जिससे ओपन-वर्ल्ड अनुभव और शानदार होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bonus Share: शेयरधारकों की चांदी! कंपनी देगी 1 के बदले 3 बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट बेहद नजदीक, 6 महीने में पैसा किया डबल!
- EPFO New Rules: इनएक्टिव PF अकाउंट से लेकर सिंगल विंडो तक, सरकार का यह तगड़ा प्लान, जानें कैसे आपकी रकम को मिलेगा सुपर बूस्ट!
- PM Kisan Samman Nidhi: नए साल से शुरू होने वाली है खुशियों की बारिश! इस दिन किसानों के खाते में आएगी बड़ी रकम?

Facebook


