जानिए दीपिका ने क्यों बनवाया था अपनी गर्दन पर RK का टैटू और अब क्यों हटवाया ?

Ads

जानिए दीपिका ने क्यों बनवाया था अपनी गर्दन पर RK का टैटू और अब क्यों हटवाया ?

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 11:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

 

कहा जाता है कि साल 2008 में फिल्म बचना-ए हसीनों की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर से पूछकर दीपिका ने अपनी गर्दन पर RK टैटू बनवाया था…लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। रणबीर से ब्रेकअप के बाद उनके RK टैटू पर कई बार सवाल उठे…लेकिन दीपिका ने जमाने से बेपरवाह होकर अपने टैटू को बरकरार रखने का फैसला किया। कहा जाता था कि दीपिका रणबीर कपूर के साथ बिताए लम्हों को भूल नहीं पाई हैं…हालांकि बीच में ऐसी खबरें भी कई बार आ चुकी हैं कि दीपिका टैटू रिमूव्स कराने के लिए इटली भी गईं थी।

वैसे अब तक तो दीपिका की गर्दन पर RK का टैटू हुआ करता था….लेकिन हाल ही में दीपिका ने एक नया ऐड शूट किया है जिसमें उनका टैटू नजर नहीं आ रहा है…जी हां दीपिका पादुकोण की गर्दन पर बना RK टैटू अब दिखाई नहीं दे रहा। 

दरअसल पिछले दिनों दीपिका ने बांग्लादेश के लक्स का ऐड शूट किया था। डिजाइनर सब्यसाची की साड़ी में वो बहुत खूबसूरत लग रही थी । इस एड की तस्वीरों में उनका RK टैटू नहीं दिखा…तो क्या दीपिका की प्यार की स्याही का रंग उतर चुका है या फिर ये मेकअप का कमाल है। या फिर वाकई दीपिका ने विदेश में जाकर सर्जरी से टैटू रिमूव करवाया..अब इसका राज तो सिर्फ दीपिका ही जानती हैं..वैसे अगर दीपिका ने पर्मानेंट RK टैटू रिमूव करवा लिया है… तो ये खबर सुनकर सबसे ज्यादा खुश रणवीर सिंह हुए होंगे।