Dhurandhar 2 Box Office Collection: 2 दिन में बॉक्स ऑफिस पर तूफान! ‘धुरंधर 2’ ने ऐसा खेल खेला कि 100-200 करोड़ सब पीछे छूट गए

Dhurandhar 2 Box Office Collection: Dhurandhar 2: The Revenge ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि हर कोई इसके आंकड़े देखकर हैरान है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 2 दिन में बॉक्स ऑफिस पर तूफान! ‘धुरंधर 2’ ने ऐसा खेल खेला कि 100-200 करोड़ सब पीछे छूट गए

DHURANDHAR 2/ image source: IBC24

Modified Date: March 20, 2026 / 01:09 pm IST
Published Date: March 20, 2026 1:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रीव्यू में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई
  • पहले दिन 100 करोड़ के करीब
  • दो दिन में बड़ा बॉक्स ऑफिस धमाका

Dhurandhar 2 Box Office Collection: एंटरटेरमेंट डेस्क: बॉलीवुड में इन दिनों एक ही फिल्म का जोरदार शोर सुनाई दे रहा है-“धुरंधर 2: द रिवेंज”। Dhurandhar 2: The Revenge ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि हर कोई इसके आंकड़े देखकर हैरान है। Ranveer Singh और निर्देशक Aditya Dhar की इस स्पाई एक्शन फिल्म ने महज दो दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है और कई बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: प्रीव्यू में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन असली कमाल तो इसके पेड प्रीव्यू शोज ने ही कर दिया। 18 मार्च को हुए प्रीव्यू में फिल्म ने भारत भर में 12,292 शोज के जरिए 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि नेट कलेक्शन 44 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा प्रीमियर रिकॉर्ड माना जा रहा है। खास बात यह है कि इसने पिछले साल आई पहली फिल्म “धुरंधर” के 28 करोड़ रुपये के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

Dhurandhar 2 Day 1 Earnings: पहले दिन 100 करोड़ के करीब

रिलीज के पहले दिन यानी 19 मार्च को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। डे-1 पर “धुरंधर 2” ने भारत में करीब 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। अगर प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई को जोड़ें, तो फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 139.78 से 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

Dhurandhar 2: वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका अंदाजा इसके फुटफॉल्स से लगाया जा सकता है। करीब 21,728 शोज में 50 लाख से ज्यादा दर्शकों ने फिल्म देखी है। हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है, लेकिन दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे साफ है कि फिल्म का क्रेज पूरे देश में बराबर बना हुआ है।

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, रणवीर सिंह की स्टार पावर और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस इसकी सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजह हैं। पहले पार्ट के मुकाबले इस फिल्म की ओपनिंग लगभग 138.5% ज्यादा रही है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने करीब 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने दर्शकों के इस जबरदस्त रिस्पॉन्स पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं थी और यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है। जिस रफ्तार से “धुरंधर 2: द रिवेंज” आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर नए इतिहास रच सकती है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।