मूवी रिव्यू : बरेली की बर्फी

Ads

मूवी रिव्यू : बरेली की बर्फी

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 10:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

 

सबसे पहले बात करते हैं कृति सेनन, आयुष्मा खुराना और राजकुमार राव की फिल्म बरेली की बर्फी की… कृति सेनॉन यानि बिट्टी की….जिसकी फैमिली उसके लिए लड़का तलाश कर रही है लेकिन बिट्टी लड़केवालों के अजब गजब सवालों से परेशान होकर घर से भाग जाती है। इसी बीच उसके हाथों बरेली की बर्फी नाम की किताब लगती है और वो इसे पढ़कर किताब के राइटर विक्रम विद्रोही यानि राजकुमार राव से प्यार करने लगती है….और उसे ढ़ूढने के लिए प्रिंटिंग प्रेस पहुंची है जहां उसकी मुलाकात होती है प्रिंटिंग प्रेस के मालिक चिराग यानि आयुष्मान खुराना से जो बिट्टी को विक्रम से मिलवाने का वादा करता है…इसी बीच चिराग को हो जाता है बिट्टी से प्यार….. अब चिराग बिट्टी को विक्रम से मिलवाता है या नहीं और अंत में बिट्टी किसके साथ शादी करेगी….ये जानने के लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा…फिल्म की रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों को पसंद आएगी… कहा तो ये भी जा रहा है कि ये साल की सबसे मीठी फिल्म है….जिसे आप जरुर देखिए..तीनों कलाकारों ने कमाल की एक्टिंग की है…खासकर कृति सेनन बिट्टी के रोल में बेहद खूबसूरत लगी है।