मुंबई महानगर पालिका ने अक्षय कुमार को बनाया ब्रांड एंबेसडर

Ads

मुंबई महानगर पालिका ने अक्षय कुमार को बनाया ब्रांड एंबेसडर

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 07:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक के बाद एक खेल खेल रहे हैं एक तो उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऐड वर्ल्ड में भी उनका सिक्का चल रहा है…जिसके चलते खिलाड़ी कुमार ने दूसरे बिग स्टार्स की नींद उड़ा रहे हैं वहीं अब खबर है कि अक्षय कुमार को एशिया की सबसे बड़ी महानगर पालिका..का ब्रैंड एंबेस्डर बनाया गया है।

जी हां अक्षय कुमार को हाल ही में बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉर्पेरेशन का ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है।  अब अक्की नगर निगम की तरफ से लोगों को जागरुक करेंगे। वैसे अक्षय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं  और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। वहीं उनके फैंस उनकी बातों पर काफी सहमत रहते हैं और शायद इसी कारण अब उन्हें बीएमसी के ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर चुना गया है। 

वैस सलमान खान भी बीएमसी का चेहरा हैं और वो भी मुंबई को स्वच्छ बनाने में मदद करते हैं…अब अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है…हालांकि अक्षय कुमार अभी मुंबई में ना होकर यूके में हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म में अक्षय कुमार एक एथलीट के रोल में नजर आने वाले हैं साथ ही फिल्म ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ फिल्म के प्रमोशन में भी बिजी हैं। अक्षय की फिल्म ‘टॉयलेट-एक प्रेमकथा’ स्वच्छ  भारत अभियान पर बेस्ड है…अब देखना ये है कि बीएमसी से जुड़ने के बाद अक्षय कुमार मुंबई वासियों को कैसे स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे।