O Romeo Box Office Collection Day 2: शाहीद कपूर की फिल्म ने बड़े पर्दे पर मचाया धमाल, जानें O Romeo की अब तक कमाई
O Romeo Box Office Collection Day 2: शाहीद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' शुक्रवार 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
O Romeo Box Office Collection Day 2/Image Credit: IBC24.in
- शाहीद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज हो गई है।
- शहीद की फिल्म रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर छा गई।
- रिलीज के दूसरे दिन यानी की शनिवार को भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की।
O Romeo Box Office Collection Day 2: मुंबई: शाहीद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ शुक्रवार 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शहीद की फिल्म रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर छा गई। सनी देओल की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 2 का एकछत्र राज खत्म करते हुए ‘ओ’रोमियो’ ने तगड़ी ओपनिंग ली। रिलीज के दूसरे दिन यानी की शनिवार को (O Romeo Box Office Collection Day 2) फिल्म को वैलेंटाइन डे का फायदा मिला और फिल्म ने शानदार कमाई की है।
शाहीद के करियर छठी सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘ओ’रोमियो’
O Romeo Box Office Collection Day 2: ‘ओ रोमियो’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 8.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। पहले दिन का बिज़नेस शाहिद कपूर की पिछली दो फिल्मों तेरी बातों में उलझा जिया 7.02 करोड़ और देवा के 5.50 करोड़ ओपनिंग डे कलेक्शन से बेहतर है। वहीं कबीर सिंह (20.21 करोड़) के सात साल बाद ‘ओ’रोमियो’ से (O Romeo Box Office Collection Day 2) शाहिद के खाते में बड़ी ओपनिंग आई है। ये फिल्म शाहिद कपूर की छठी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
फिल्म ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
O Romeo Box Office Collection Day 2: ओ’रोमियो को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ के चलते दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद थी। इस बीच सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे दिन रात 10 बजे तक 12.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने अब तक 20.75 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि, फिल्म की कमाई (O Romeo Box Office Collection Day 2) और बढ़ सकती है।
क्या है ‘ओ रोमियो’ की कहानी
O Romeo Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथं चौथी फिल्म है। इससे पहले शहीद हैदर, कमीने और रंगून में विशाल के (O Romeo Box Office Collection Day 2) साथ काम कर चुके हैं। शाहिद और तृप्ति डिमरी के अलावा, फिल्म में अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी भी हैं। एक डार्क क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में सेट, कहानी एक बेरहम गैंगस्टर की है जिसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब एक मना किया हुआ और एकतरफ़ा प्यार एक क्रूर गैंग वॉर शुरू कर देता है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Dhamtari News : चोरी-छिपे शव दफनाया तो भड़क उठे ग्रामीण, दफन लाश को बाहर निकालने की जिद पर 3 घंटे तक मचा बवाल, जानें कैसे शांत हुआ मामला
- IND vs PAK Match Weather Report: नहीं होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला? सामने आया चौंकाने वाला अपडेट, जानकर फैंस को लगेगा झटका
- Jaipur Wedding Theft Video : सावधान! आपकी शादी में भी घूम रहा है ये ‘ब्लेजर वाला जेंटलमैन’, सरेआम स्टेज से गायब कर दिया गहनों और कैश से भरा बैग, आप भी देखें वीडियो

Facebook


