Raaka Release Date: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे स्टाइलिश स्टार

Ads

Raaka Release Date: अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 05:41 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 05:43 PM IST

Raaka Release Date/Image Credit: Instagram

HIGHLIGHTS
  • अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।
  • फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं।
  • फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Raaka Release Date: मुंबई: साउथ के स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। राका को अल्लू अर्जुन की सबसे बड़ी फिल्मों में एक माना जा रहा है। एटली निर्देशित इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हैं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ कब होगी रिलीज ?

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ को मेकर्स दिसंबर 2027 में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। (Raaka Release Date) हालांकि रिलीज़ की तारीख के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। वहीं अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ, तो इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग 2026 के एंड तक पूरी हो सकती है।

खबरें हैं कि एटली को पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देना है और हॉलीवुड के कुछ बड़े स्टूडियो वीएफएक्स का काम कर रहे हैं। एटली को बाकी बचे सभी कामों को पूरा करने के लिए काफी समय चाहिए और ‘राका’ के लिए क्रिसमस 2027 रिलीज़ की सबसे अच्छी तारीख होगी। गौरतलब है कि फिल्म की डिजिटल डील अभी तय नहीं हुई हैं, (Raaka Release Date) इसलिए मेकर्स अभी फिल्म की रिलीज़ डेट फाइनल करके उसकी घोषणा नहीं करेंगे। शूटिंग पूरी होने के बाद ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है।

‘राका’ में नजर आएंगे ये सितारें

Raaka Release Date:  फिल्म ‘राका’ की बात करें तो इस फिम में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण के अलावा कई अन्य सितारें भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। (Raaka Release Date) खबरों के मुताबिक, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर इस प्रोजेक्ट में अहम किरदार निभाती दिखेंगी। बताया जा रहा है कि यह फ़िल्म 700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के भारी-भरकम बजट में बनाई जा रही है और इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-