Jamtara Actor Death: Jamtara Actor Death: मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Jamtara Actor Death: Jamtara Actor Death: मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Jamtara Actor Death | Photo Credit: IBC24
- मराठी एक्टर सचिन चांदवाड़े ने 25 साल की उम्र में आत्महत्या की
- जलगांव परोला स्थित घर में फांसी के फंदे से मिला शव
- 'जामताड़ा 2' के फेम एक्टर के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
नई दिल्ली: Jamtara Actor Death मराठी एक्टर और हिन्दी वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ फेम सचिन चांदवाड़े ने आज अचानक आत्महत्या कर ली। हालांकि सचिन चांदवाड़े ने किस वजह से खुदकुशी की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सचिन की अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
Jamtara Actor Death एक्टर सचिन चांदवाड़े की उम्र 25 साल थी और इतनी कम उम्र में मौत को गले लगाना हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है। खबरों के मुताबिक, जलगांव परोला के पास घर में फांसी के फंदे से सचिन का शव लटकता मिला। इस घटना के बाद उनके परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उनकी हालत बिगड़ी चुकी थी। बाद में उन्हें धुले के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां 24 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
सुसाइड की वजह तलाश रही पुलिस
फिलहाल परोला पुलिस को सुसाइड की वजह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस घटना में ‘एक्सीडेंटल डेथ’ का मामला दर्ज किया है। अब पुलिस उनकी खुदकुशी करने की असल वजह की जांच में जुटी हैं।
जामताड़ा 2 के बारे में
जामताड़ा 2, 2020 की नेटफ्लिक्स सीरीज जामताड़ा: सबका नंबर आएगा का सीक्वल है, जो झारखंड के एक छोटे से कस्बे में फ़िशिंग रैकेट चलाने वाले युवकों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है।जामताड़ा 2 के मुख्य कलाकारों में स्पर्श श्रीवास्तव, मोनिका पंवार, अंशुमान पुष्कर, अमित सियाल, दिव्येंदु भट्टाचार्य और अक्ष परदासनी शामिल हैं। इस शो का निर्देशन सौमेंद्र पाधी ने किया था और यह 23 सितंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

Facebook


