Salman Khan Kala Hiran Movie Controversy / Image Source : x
एंटरटेनमेंट डेस्क : Salman Khan Kala Hiran Movie Controversy : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ को लेकर एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। सलमान खान ने इस फिल्म की रिलीज और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील निजाम पाशा ने अदालत में दलील दी कि 29 मई को जारी किए गए फिल्म के पोस्टर में एक व्यक्ति को हूबहू सलमान खान जैसा दिखाया गया है, जिसका पहनावा भी उनकी छवि से मिलता-जुलता है। वकील ने साफ किया कि सलमान खान काला हिरण से जुड़े चार में से तीन मामलों में बरी हो चुके हैं, इसके बावजूद उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि उनके पर्सनैलिटी अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।
आज सुबह ही फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया है, जिसके बाद सलमान के पक्ष ने इस पूरे प्रोजेक्ट पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। सलमान खान के वकील की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बिना दूसरे पक्ष की बात सुने कोई भी एकतरफा आदेश नहीं दिया जा सकता। अदालत ने फिल्म के निर्माता अमित जानी और अन्य को नोटिस जारी कर इस मामले पर अपना पक्ष रखने को कहा है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई 19 जून को तय की गई है, जिस पर पूरे बॉलीवुड की नजरें टिकी हुई हैं।
Delhi High Court issues notice on Salman Khan’s plea against film ‘Kala Hiran: The Battle for Legacy’.
Khan alleges violation of his personality rights, citing posters showing a character resembling him and wearing his signature bracelet. Court also took note of submissions that…
— ANI (@ANI) June 12, 2026