इस फिल्म में बौने का रोल निभाएंगे शाहरूख खान

Ads

इस फिल्म में बौने का रोल निभाएंगे शाहरूख खान

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 08:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

इस साल शाहरूख खान ने फिल्म रईस के जरिए अपना खाता खोला था..जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था..लेकिन काफी वक्त से शाहरुख अपनी फिल्मों की शूटिंग छोड़कर दूसरे कामों बिजी थे…कहा जा रहा था कि इस बीच वो शूटिंग से ब्रेक लेकर नई स्क्रीप्ट पर काम कर रहे थे…और देखिए ना ना करते हुए आखिरकार शाहरुख ने अपनी अगली धमाकेदार फिल्म की शूटिंग शुरू करने का फैसला ले लिया है…खबरों की मानें तो शाहरुख जल्द ही डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं…जिसे लेकर को काफी एक्साइडेट हैं…खास बात ये है कि इस फिल्म में किंग खान बौने के रोल मे नजर आएंगे…हालांकि उनके किरदार को सीधा कमल हासन के अप्पू राजा से जोड़ कर देखा जा रहा है। लेकिन फिल्म से जुड़े कई सूत्र इस बात को नकार चुके हैं। 

वहीं मीडिया में खबरें तेज है कि शाहरुख ये फिल्म करने वाले हैं…और इसी फिल्म के लिए कटरीना और दीपिका पादुकोण की कैट फाइट चल रही है क्योंकि दोनों ही फिल्म में शाहरुख के अपोजिट रोल करना चाहती हैं…खास बात ये है कि अब तक फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है और ना एक्ट्रेस फाइनल की गई है….वहीं फिल्म में लोगों की दिलचस्पी इसलिए भी है कि फिल्म को सलमान खान ने रिजेक्ट कर दिया था। सलमान खान को फिल्म का प्लॉट बहुत पसंद आया था लेकिन फिर अचानक सारे वादे तोड़ते हुए वो डायरेक्टर से नाराज हो गए थे।

लेकिन किंग खान अपनी शूटिंग शुरू करने वाले हैं…फिल्मसिटी में सेट लगाया जा चुका है…बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम छिछौरा रखा जा सकता है…फिल्म की कहानी मेरठ के एक लड़के की होगी।

खबर ये भी है कि आनंद एल राय अपनी फिल्म साल 2018 में क्रिसमस पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं… क्योंकि 2016 में आमिर खान ने अपनी दंगल रिलीज की थी और धमाल मचाया और इस साल यानि 2017 की क्रिसमस पर सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर जिंदा है लेकर आ रहे हैं….बस फिर क्या था शाहरुख खान ने साल 2018 के क्रिसमस पर हाथ साफ कर लिया….यानि अगले साल क्रिसमस पर किंग खान का धमाका होगा..धमाकेदार।