Sherlyn Chopra Breast Surgery: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाकर छोटे करवाए स्तन, कहा- खुद को लगने लगा था भारी / Image: Instagram
मुंबई: Sherlyn Chopra Breast Surgery आधुनिक युग की युवतियों और महिलाओं में खूबसूरत दिखने का ट्रेंड चरम पर है। खुद को आकर्षक दिखाने के लिए हर एक जतन करतीं हैं। खूबसूरती के लिए इन दिनों महिलाओं में बड़े स्तन का चलन बेहद है, जिसके लिए कई लोग ब्रेस्ट इंप्लाइंट भी करवाते हैं। लेकिन ब्रेस्ट इम्प्लांट कई बार भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेश शर्लीन चोपड़ा के साथ हुआ है, उन्होंने अपने बड़े ब्रेस्ट से परेशान होकर सर्जरी करवाई है और अपने स्तन छोटे करवाए हैं। इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।
Sherlyn Chopra Breast Surgery शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए 825 ग्राम का ये सिलिकॉन ढोना कितना मुश्किल होता जा रहा था। शर्लिन चोपड़ा वीडियो में कहती हैं, ‘ये भारी बोझ मेरे सीने से अब पूरी तरह से हट चुके हैं। इनमें से प्रत्येक 825 ग्राम के थे। इनको हटाने के बाद मैं तितली की तरह हल्का महसूस कर रही हूं। देश के युवा पीढ़ी से मेरी गुजारिश है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रभाव में आकर एक्सटर्नल वैलिडेशन के लिए अपने शरीर के साथ कोई खिलवाड़ ना करें।’
शर्लिन ने आगे कहा, ‘आप जो भी करवा रहे हैं, उसके फायदे नुकसान के बारे में पहले सोचें, अपनी फैमिली और मेडिकल एक्सपर्ट्स से इस बारे में खुलकर बात करें। इसको लेकर कभी कोई जल्दी न करें। भीड़ का हिस्सा बिल्कुल न बनें। अपनी प्रामाणिकता और वास्तविकता की हिफाजत करें।’ इसके साथ ही शर्लिन ने अपने दूसरे पोस्ट में अपने 825 ग्राम के सिलिकॉन ब्रेस्ट की तस्वीर भी शेयर की। शर्लिन के इस वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ज्यादातर लोग उनके अब के लुक को देखकर हैरान हैं। लोगों का कहना है कि उनका पूरा हुलिया ही अब चेंज हो गया है।