Tateeree Song Controversy | Photo Credit: File
Badshah Controversial Song: नई दिल्ली: फेमस पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर-रैपर ‘बादशाह’ की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, बादशाह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बादशाह देश छोड़कर बाहर न जाए इसके लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। (Badshah Controversial Song) यह पूरा मामला बादशाह के हाल ही में रिलीज हुए गानें ‘टटीरी’ से जुड़ा हुआ है।
बता दें कि, विवाद ने तब तूल पकड़ा जब गाने के वीडियो और बोल को समाज, खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए बेहद आपत्तिजनक माना गया है। पुलिस अब बादशाह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द से जल्द पेश होने का कड़ा फरमान सुनाया गया है।
बताया जा रहा है कि, पुलिस थाने में दर्ज की गई शिकायत और जांच के अनुसार, बादशाह के नए गए टटीरी के वीडियो में कुछ दृश्य काफी ज्यादा आपत्तिजनक है। गानें के वीडियो में दिखाया गया है कि, स्कूल यूनिफॉर्म पहनी नाबालिग लड़कियां अपने बस्ते फेंककर पढ़ाई बीच में ही छोड़कर भाग रही हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, पुलिस का कहना है कि यह न केवल शिक्षा के (Badshah Controversial Song) प्रति नकारात्मक संदेश देता है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसा है। इसके अलावा, गाने में ‘बादशाला’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल जैसे पवित्र संस्थान के माहौल को गलत और मजाकिया ढंग से पेश करने की कोशिश की गई है।
Badshah Controversial Song: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बादशाह के इस गाने में लड़कियों और महिलाओं के लिए अश्लील और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसी के चलते, 6 मार्च को पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरियाणा पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि, ‘आपत्तिजनक गीत ‘Tateeree’ मामले में हरियाणा पुलिस की सख्त कार्रवाई. गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज। आरोपी के खिलाफ Look Out Circular (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू, पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी। (Badshah Controversial Song) गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पंचकूला पुलिस ने YouTube से विवादित गाना हटवाया, अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी वीडियो हटवाने की कार्रवाई जारी। आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर भी होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।’
आपत्तिजनक गीत “Tateeree” मामले में हरियाणा पुलिस की सख्त कार्रवाई।
गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज। आरोपी के खिलाफ Look Out Circular (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू, पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार…
— Haryana Police (@police_haryana) March 7, 2026
Badshah Controversial Song: हरियाणा पुलिस कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस इस विवादित कंटेंट को पूरी तरह से मिटाने में जुट गई है। यूट्यूब से गाना पहले ही हटवाया जा चुका है, और अब अन्य सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर इससे संबंधित रील्स और शॉर्ट वीडियो हटाने को कहा गया है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति (Badshah Controversial Song) इस गाने से जुड़ी रील बनाता है या इसे शेयर करके अश्लीलता फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-