सोनू सूद ने मात्र 10 घंटे में पूरा किया वादा, ऑनलाइन क्लास अटेंड करने बच्चे ने मांगा स्मार्ट फोन फिर…

सोनू सूद ने मात्र 10 घंटे में पूरा किया वादा, ऑनलाइन क्लास अटेंड करने बच्चे ने मांगा स्मार्ट फोन फिर...

सोनू सूद ने मात्र 10 घंटे में पूरा किया वादा, ऑनलाइन क्लास अटेंड करने बच्चे ने मांगा स्मार्ट फोन फिर…
Modified Date: December 4, 2022 / 06:07 am IST
Published Date: December 4, 2022 6:07 am IST

मुंबई। कोरोना संकट के दौरान रील हीरो से रियल हीरो बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अक्सर अपने अच्छे कामों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर अपनी दरियादिली के चलते सोनू सूद सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार सोनू सूद ने एक बच्चे को मोबाइल दिया है, जिससे वो ऑनलाइन क्लास अटेंड कर सके।

ये भी पढ़ें:अदालत ने अदाकारा पूनम पांडेय के पति को मारपीट मामले में जमानत दी

दरअसल, सोनू सूद से उनके एक फॉलोअर ने ऑनलाइन क्लास अटेंड करने को लेकर एक बच्चे को स्मार्टफोन देने का आग्रह किया था, जिसपर रिप्लाई देते हुए सोनू सूद ने ट्वीट किया था कि आगर वो मुझसे वादा करे कि वो मुझे पॉपकॉर्न की पार्टी देगा तो मैं उसे फोन जरुर दूंगा।

ये भी पढ़ें: अभिनेत्री के आरोपों के बाद निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी…

अब सोनू सूद ने अपना दिया हुआ वादा पूरा कर दिया है और बच्चे तक मोबाइल पहुंचा दिया है। यूजर ने दोबारा से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सर हैप्पी को मोबाइल तो मिल गया, अब वह बच्चा ऑनलाइन क्लास कर पाएगा। सर आपने तो अपना वादा 10 घंटे में ही पूरा कर दिया। अब हमारी बारी है, तो सर कब आ रहे हैं पॉपकॉर्न खाने।’ इसके जवाब में सोनू सूद ने लिखा, ‘अरे वाह। हीरो लग रहा है हैप्पी। पॉपकॉर्न तैयार रख जल्दी आता हूं खाने।’

ये भी पढ़ें: मादक पदार्थ मामला: जरूरत पड़ने पर दीपिका को पूछताछ के लिए बुला सकता…

बता दें कि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन की शुरुआत से ही सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को शहरों से उनके गांव तक पहुंचने में काफी मदद की थी। इसके साथ ही एक्टर ने विदेश में फंसे छात्रों को भी अपने देश पहुंचाने में मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। आए दिन लोगों की एक ही गुहार पर सोनू सूद उनकी मदद के लिए खड़े नजर आ रहे है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com