स्वैग से स्वागत किया टाइगर सलमान खान ने

Ads

स्वैग से स्वागत किया टाइगर सलमान खान ने

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 07:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

स्वैग से स्वागत नाम से  पाकिस्तानी एजेंट के प्यार  में पड़े भारतीय अंडर कवर एजेंट ‘टाइगर’ ने इन पंक्तियों को ग्रीस की खूबसूरत वादियो में बोलकर अपने ‘क्रॉस-बॉर्डर रोमांस’ को जस्टिफाई कर दिया है.जी है आज सबके सुपर स्टार सलमान खान  ने फिल्म ‘टाइगर जिंदा है‘ का पहला गाना ‘स्वैग से स्वागत’ रिलीज कर दिया है।

स्वैग से स्वागत’ को विशाल डडलानी और नेहा भसीन ने गाया है. गाने का म्यूजिक विशा-शेखर की सुपरहिट जोड़ी ने तैयार किया है. इरशाद कामिल के लिए इस गाने को ग्रीस की खूबसूरत वादियों में बेहद ही आकर्षक तरीके से  कोरियोग्राफ किया गया है. इस फिल्म से पांच साल बाद सलमान और कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार था। इस गाने की तस्वीरें पहले ही जारी की जा चुकी हैं, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ के डांस मूव्ज एक बार फिर से धमाल मचाने वाले हैं. फिल्म का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है हालांकि इस गाने को गाया किसने है अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है. फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसे अब तक चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है जो कि ‘बाहुबली-2’ को मिले व्यूज़ से ज्यादा है. जानकारी के मुताबिक, ‘टाइगर जिंदा है’ 2014 में आईएसआईएस द्वारा भारतीय नर्सों के अपहरण पर आधारित है.

ibc24 web team