Thamma Box Office Collection / Image Source: ANI
Thamma Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘थामा ‘ ने मंगलवार को अपनी रिलीज़ के दिन ही ₹ 24.87 करोड़ की कमाई की। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की स्टारर फिल्म ने टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह भी बना ली है। फिल्म को ज़्यादातर चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ा। इस दिवाली पर रिलीज़ होने वाली फिल्म एकमात्र ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ही थी। इससे पहले आखिरी बड़ी हिंदी थियेटर रिलीज़ वरुण धवन और जान्हवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी थी जिसको कन्नड़ रिलीज़ कंतारा चैप्टर 1 से सामना करना पड़ा था।
हालाँकि, थामा की ओपनिंग मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पिछली फिल्म, स्त्री 2, जिसने पिछले साल ₹ 35 करोड़ की ओपनिंग की थी से बहुत कम रही। ये पिछली दिवाली पर आई भूल भुलैया 3 से भी कम है। कार्तिक आर्यन अभिनीत इस हॉरर कॉमेडी ने रोहित शेट्टी की मल्टी-स्टारर सिंघम अगेन से मुकाबले के बावजूद ₹ 32 करोड़ की ओपनिंग की।
थामा मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पाँचवीं फिल्म है, जिसमें स्त्री, भेड़िया और मुंज्या जैसी फ़िल्में भी शामिल हैं। ये फ़िल्म पिशाचों की कहानी पर आधारित है। फ़िल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं जो अचानक पिशाच बन जाता है। फिर उसे रश्मिका मंदाना से प्यार हो जाता है लेकिन उनके रोमांस में जल्द ही चुनौतियाँ आने लगती हैं। दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा निर्मित, इस फ़िल्म को एक खूनी प्रेम कहानी बताया गया है।
एक्टर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को भी दिवाली की छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिला है। हालांकि ये फिल्म कम स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी लेकिन रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है। ये खास बात है कि आयुष्मान खुराना और हर्षवर्धन राणे दोनों को ही अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। खासकर Gen Z ऑडियंस में इनकी फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ‘थामा’ को देशभर में लगभग 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है जो इसे एक बड़ी फिल्म बनाता है। वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को करीब आधी स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है लेकिन इसके बावजूद रिस्पॉन्स बेहद शानदार है।
इसी बीच हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय से चल रही ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार अब धीरे-धीरे थमती नजर आ रही है। ऐसे में ‘थामा’ और ‘दीवानियत’ को और भी बढ़त मिल सकती है।