मुंबई। यश राज फिल्म्स की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां को अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म रिलीज कहा जा सकता है। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां इस दीवाली पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ़िल्म में से एक है और पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े किंवदंती अमिताभ बच्चन और आमिर खान एक साथ नज़र आएंगे |
T 2968 – The biggest adventure is about to begin. #ThugsOfHindostan in theatres on 8th November.@aamir_khan|#KatrinaKaif|@fattysanashaikh|@yrf|@tohthefilm pic.twitter.com/LDgNYCw0XS
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 19, 2018
लुक पोस्टर और फ़िल्म के ट्रेलर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब यश राज फिल्म्स ने “ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां” का एक ओर पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें फ़िल्म के सभी मुख्य कलाकार दर्शकों का दिल जितने के लिए तैयार नज़र आ रहे है।इस पर आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा” दिवाली पे मिलेंगे |इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा है।ज्ञात हो कि हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के गीत ‘वाश्मल्ले’ को भी काफ़ी पसंद किया जा रहा है जिसमें पहली बार अमिताभ बच्चन और आमिर खान एक साथ नशे में झूमते हुए नज़र आये। वही, इस गाने ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों को और अधिक क्रेजी बना दिया है।
ये भी पढ़ें –उत्तरप्रदेश के किसानों के कर्ज चुकाने में मदद करेंगे अमिताभ
यश राज फिल्म्स “ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां” की रिलीज के साथ दर्शकों के लिए इस वर्ष की दीवाली ओर भी अधिक यादगार बनाने के लिए उत्सुक है।”ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां” इस दिवाली अद्भुत विजुअल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं जिसमें पहले कभी नहीं देखे एक्शन की भरमार होगी और यह इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली सबसे प्रतीक्षित फिल्म में से एक है।विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 नवंबर को सभी वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
वेब डेस्क IBC24