खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दिखेगा छत्तीसगढ़ का जलवा, मल्लखम्ब खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Ads

Khelo India Youth Games : देश का सर्वश्रेष्ट युथ खेल का महाखुम्भ मे शामिल होने अबुझमाड़ के 10 खिलाड़ी जा रहे है। ये खिलाड़ी 5वां खेलो इंडिया युथ

  •  
  • Publish Date - February 2, 2023 / 10:18 PM IST,
    Updated On - February 2, 2023 / 10:18 PM IST

Khelo India Youth Games

नारायणपुर : Khelo India Youth Games : देश का सर्वश्रेष्ट युथ खेल का महाखुम्भ मे शामिल होने अबुझमाड़ के 10 खिलाड़ी जा रहे है। ये खिलाड़ी 5वां खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 जिसका प्रतिनिधित्व मध्य भारत के मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में 6 से 11 फरवरी 2023 तक होने जा रहा है उसमें शामिल होंगे। इनमें 12 खिलाड़ियो में से बालक एवं बालिका वर्ग का छत्तीसगढ़ टीम के लिए चयन हुआ है, जिसमे 10 जाबांज खिलाडियों का चयन नारायणपुर के अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी से ही हुआ है।

यह भी पढ़ें : भाई बहन ने रचाई शादी, बोले- प्यार किया तो डरना क्या, चोरी छिपे कई साल से चल रहा था अफेयर

Khelo India Youth Games :  इन चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, राकेश वरदा, संतोष सोरी, रविन्द्र कुमार और बालिका वर्ग से सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम, हिमांशी उसेंडी और शिक्षा दिनकर आदि खिलाड़ियो का चयन हुआ है। साथ ही छत्तीसगढ़ टीम की ओर से मुख्य प्रबंधक के लिए श्री प्रेम चन्द्र शुक्ला और टीम कोच के लिए श्री मनोज प्रसाद एवं श्रीमती पूनम प्रसाद भी इन खिलाड़ियों के साथ जाएंगे।

यह भी पढ़ें : काले रंग को माना जाता है अशुभ! शास्त्रों में बताए गए महत्व देख चौंक जाएंगे आप, जानें क्या है महत्व 

Khelo India Youth Games :  चयनित हुए बच्चों को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, कलेक्टर अजीत वसन्त, सीईओ देवेश ध्रुव जिला पंचायत नारायणपुर, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, डॉ सुमित कुमार गर्ग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं खेल विभाग, सीएमओ मोबिन अली नगर पालिका, आर आई दीपक साव, छत्तीसगढ़ मल्लखम्ब संघ के अध्यक्ष पीसी शुक्ला, सचिव डॉ राजकुमार शर्मा, जिला मल्लखम्ब संघ के अध्यक्ष सुनीता दुग्गा, अबुझमाड़ मल्लखम्ब अकादमी के अध्यक्ष आकाश जैन, सदस्य राहुल देव, आर. सी. दुग्गा, अमित मंडल, सोमा पोटाई आदि एवं महाप्रबंधक रावघाट भिलाई स्पात सयंत्र द्वारा विशेष सहयोग के साथ आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गई।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें